Paytm, GPay, PhonePe यूजर्स अलर्ट! 1 अगस्त से नहीं कर पाएंगे ये 5 काम

Published : Jul 25, 2025, 02:21 PM IST

UPI New Rules: अगर आप भी गूगल-पे, फोन-पे या पेटीएम से पेमेंट करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। 1 अगस्त से यूपीआई के कुछ बड़े नियम बदलने जा रहे हैं। ये बदलाव NPCI की तरफ से किए जा रहे हैं ताकि पेमेंट सिस्टम और फास्ट, सेफ बन सके। 

PREV
18
बार-बार बैलेंस चेक नहीं कर पाएंगे

अब आप किसी एक UPI ऐप से दिन में सिर्फ 50 बार ही अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकेंगे। NPCI के मुताबिक, कई लोग बार-बार बैलेंस चेक करते हैं, जिससे सिस्टम स्लो हो जाता है। इस लिमिट से सर्वर लोड घटेगा और सभी के लिए ट्रांजैक्शन फास्ट होंगे।

28
लिंक किए गए अकाउंट्स की लिमिट

अगर आप बार-बार ये देखते हैं कि आपके UPI से कौन-कौन से बैंक अकाउंट लिंक हैं, तो अब इसमें भी लिमिट लग गई है। अब आप दिन में सिर्फ 25 बार ही अपने लिंक किए गए अकाउंट्स की डिटेल देख पाएंगे। ससे गैर-जरूरी API कॉल्स कम होंगी और सिस्टम पर दबाव घटेगा।

38
AutoPay ट्रांजैक्शन अब तय समय पर ही होंगे

अब ऑटो-पे ट्रांजैक्शन सिर्फ नॉन-पीक आवर्स में ही प्रॉसेस होंगे, जिससे पीक टाइम में सर्वर पर कोई असर न पड़े। तीन टाइम स्लॉट्स तय किए गए हैं, सुबह 10 बजे से पहले, दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक और रात 9:30 बजे के बाद। इस बदलाव से Netflix, Mutual Fund SIP, EMI, बिजली बिल जैसी ऑटो पेमेंट सुविधाएं और भी स्मूद हो जाएंगी।

48
फेल पेमेंट का स्टेटस बार-बार नहीं देख पाएंगे

अगर कोई पेमेंट फेल हो जाए, तो हम बार-बार उसका स्टेटस चेक करते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। अब आप किसी भी फेल ट्रांजैक्शन का स्टेटस एक दिन में सिर्फ 3 बार ही देख सकेंगे।

58
हर बार ट्रांजैक्शन स्टेटस चेक करने के बीच 90 सेकंड का गैप जरूरी

बार-बार फेल पेमेंट का स्टेटस देखने पर ही नहीं हर स्टेटस चेक के बीच कम से कम 90 सेकंड का गैप रखना जरूरी होगा। इससे सिस्टम को फेल ट्रांजैक्शन को सही से प्रॉसेस करने का समय मिलेगा और सक्सेस रेट बढ़ेगी।

68
API कॉल्स पर रखनी होगी नजर, नहीं तो लगेगा जुर्माना

NPCI ने सभी बैंकों और UPI ऐप प्रोवाइडर्स (GPay, PhonePe, Paytm जैसे ऐप्स) को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपने सिस्टम में API कॉल्स को मॉनिटर करें और कंट्रोल करें। नियम न मानने पर API एक्सेस को ब्लॉक किया जा सकता है, नए यूजर्स जोड़ने से रोका जा सकता है या फिर भारी जुर्माना भी लग सकता है।

78
UPI यूजर्स के लिए क्यों जरूरी हैं ये बदलाव?
  • सिस्टम पर लोड घटेगा
  • ट्रांजैक्शन फास्ट होंगे
  • धोखाधड़ी और गलती से ट्रांसफर की आशंका कम होगी
88
UPI यूजर्स को क्या करना चाहिए?
  • नियमों का पालन करें वरना आपकी UPI सर्विस ब्लॉक हो सकती है।
  • ऐप्स अपडेट रखें ताकि सभी नए फीचर आपको समय पर मिलें।
  • किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक ना करें और ओटीपी कभी शेयर न करें।
Read more Photos on

Recommended Stories