टेलीग्राम ने एड किया नया फीचर, 30 लोग एक साथ कर सकेंगे वीडियो कॉल

Published : Jun 27, 2021, 02:10 PM IST
टेलीग्राम ने एड किया नया फीचर, 30 लोग एक साथ कर सकेंगे वीडियो कॉल

सार

टेलीग्राम के सीईओ पावेल ड्यूरोव ने जनवरी में कहा था कि कंपनी 500 मिलियन एक्टिव यूजर्स तक पहुंच गई है, जिनमें से कई व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर टेलीग्राम से जुड़े हैं।

टेक डेस्क. मैसेजिंग चैट ऐप टेलीग्राम ने अपने मोबाइल और डेस्कटॉप ऐप में ग्रुप वीडियो चैट फीचर का विकल्प जोड़ा है। साथ ही स्क्रीन शेयरिंग, नॉइज सप्रेशन, Voice Chats और एनिमेटेड बैकग्राउंड के साथ एक डेडिकेटेड बॉट और एनिमेटेड इमोजा सहित कई दूसरे फीचर्स जोड़े गए हैं। टेलीग्राम के नए फीचर से यूजर्स अपनी स्क्रीन शेयर कर सकते हैं। अगर वीडियो कॉल के दौरान कोई चीज दिखानी है तो यूजर्स अपने कैमरा फीड और स्क्रीन दोनों को एक साथ शेयर कर सकता है।

टेलीग्राम का कहना है कि असीमित संख्या में यूजर्स ऑडियो कॉल में शामिल हो सकते हैं। लेकिन ग्रुप वीडियो कॉल वॉयस चैट में केवल 30 लोग ही शामिल हो सकते हैं। कंपनी ने  कहा, जल्द ही इसमें यूजर्स की संख्या बढ़ाने का प्लान है।   टेलीग्राम के सीईओ पावेल ड्यूरोव ने जनवरी में कहा था कि कंपनी 500 मिलियन एक्टिव यूजर्स तक पहुंच गई है, जिनमें से कई व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर टेलीग्राम से जुड़े हैं।

टेलीग्राम द्वारा वीडियो कॉल की शुरूआत प्रतिस्पर्धा से पीछे है। व्हाट्सएप के फरवरी तक 2 बिलियन यूजर्स थे। 2018 में उसने ग्रुप वीडियो और वॉयस कॉलिंग का फीचर एड किया था। Telegram के iOS, एंड्रॉयड और डेस्कटॉप ऐप के लेटेस्ट वर्जन पर यूजर अब ग्रुप वीडियो कॉल कर सकेंगे। पिछले 6 महीने में ग्रुप वीडियो कॉल टेलीग्राम का तीसरा बड़ा वॉयस चैट अपडेट है

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

Jio ₹15 Unlimited 5G Plan: सिर्फ 15 रुपये में अनलिमिटेड 5G डेटा! जानें किसे और कैसे मिलेगा फायदा?
iPhone Duo Sale: ₹2.99 लाख का फोन 5 मिनट में आउट ऑफ स्टॉक, Blinkit पर ऐसा कैसे हुआ?