Tesla Model YL: सिर्फ ₹6.5 लाख डाउन पेमेंट में घर लाएं टेस्ला की नई कार

Published : Oct 19, 2026, 11:59 AM IST

टेस्ला ने अपने YL मॉडल को एक नए अवतार में मार्केट में उतारा है। इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसकी चार्जिंग स्पीड है। आप इसे सिर्फ 15 मिनट चार्ज करके 288 किलोमीटर तक आसानी से चला सकते हैं।

PREV
14
अपडेटेड YL मॉडल

टेस्ला ने अपने YL मॉडल को पहले से ज्यादा दमदार बनाया है। यह नई कार सिर्फ 4.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। पुराने मॉडल के मुकाबले यह 0.5 सेकंड कम समय लेती है।

24
कीमत और EMI

टेस्ला मॉडल YL की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 61.99 लाख रुपये है। आप सिर्फ 6.5 लाख रुपये का डाउन पेमेंट देकर इसे खरीद सकते हैं। इसके बाद आपकी हर महीने की EMI 49,990 रुपये बनेगी। कंपनी ने फिलहाल इस कार पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया है।

34
कार के खास फीचर्स
  • डुअल मोटर
  • ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप
  • 514 HP की पावर और 590 Nm का टॉर्क
  • 201 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड
44
चार्जिंग नेटवर्क

कंपनी के मुताबिक, आप टेस्ला सुपरचार्जर का इस्तेमाल करके इस कार को सिर्फ 15 मिनट में 288 किलोमीटर चलाने लायक चार्ज कर सकते हैं। यह कार 11KW तक की AC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। टेस्ला नेटवर्क में फिलहाल 20 सुपरचार्जर और 28 डेस्टिनेशन चार्जर मौजूद हैं।

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories