WhatsApp: भूलने की बीमारी को कहिए बाय-बाय! अब अपनी मर्जी से सेट करें टाइम, खुद सेंड हो जाएगा मैसेज

Published : Oct 27, 2026, 12:51 PM IST
WhatsApp

सार

WhatsApp New Feature: वॉट्सऐप जल्द ही 'शेड्यूल मैसेज' फीचर ला रहा है। इसमें बस आपको टाइम सेट करना है और आपका मैसेज अपने आप सेंड हो जाएगा। जानिए पूरी डिटेल्स...

WhatsApp Upcoming Feature: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि किसी खास दोस्त को रात 12 बजे बर्थडे विश करना हो, लेकिन उससे पहले ही आपकी आंख लग जाती है? या फिर सुबह-सुबह बॉस को कोई जरूरी अपडेट देना हो और आप भूल जाते हैं? अगर हां, तो अब आपको बिल्कुल भी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। दुनिया का सबसे पॉपुलर मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप (WhatsApp) आपकी इस 'भूलने की बीमारी' का पक्का इलाज लेकर आ रहा है। वॉट्सऐप की पेरेंट कंपनी मेटा (Meta) एक ऐसे कमाल के फीचर पर काम कर रहा है, जिसके बाद आपको मैसेज भेजने के लिए न तो अलार्म लगाने की जरूरत पड़ेगी और न ही अपनी नींद खराब करनी होगी। आइए जानते हैं कि ये नया फीचर क्या है और इसके साथ और कौन-कौन से नए बदलाव आ रहे हैं...

अब फोन खुद भेजेगा आपका वॉट्सऐप मैसेज

WABetaInfo की लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉट्सऐप जल्द ही एंड्रॉयड यूजर्स के लिए 'शेड्यूल मैसेज' (Scheduled Messages) का फीचर लाने जा रहा है। इसका मतलब ये है कि अब आप अपना मैसेज टाइप करके उसमें अपनी मर्जी की तारीख और टाइम सेट कर सकेंगे। बस, आपका काम खत्म! तय समय आते ही वॉट्सऐप अपने आप उस मैसेज को सेंड कर देगा। यानी अब बस टाइम सेट कीजिए और चैन की नींद सो जाइए।

Reels लवर्स के लिए भी है तगड़ी गुड न्यूज

वॉट्सऐप सिर्फ शेड्यूल मैसेज पर ही नहीं रुक रहा है। अगर आप दिनभर अपने दोस्तों के साथ इंस्टाग्राम (Instagram) की मजेदार रील्स शेयर करते हैं, तो कंपनी आपके लिए भी एक शॉर्टकट बटन ला रही है। इस नए फीचर के आने के बाद आपको बार-बार लिंक कॉपी और पेस्ट करने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। आप चैट करते-करते ही डायरेक्ट अपनी फेवरेट रील्स दोस्तों को भेज पाएंगे।

ग्रुप एडमिन्स को मिलेगी नई 'सुपरपावर'

जो लोग बड़े-बड़े वॉट्सऐप कम्युनिटी या ग्रुप्स चलाते हैं, उनके लिए भी एक गजब का अपडेट आ रहा है। वॉट्सऐप ऑर्गेनाइजेशन नाम का एक नया फीचर (Organizations Feature) टेस्ट कर रहा है। अभी अगर किसी एडमिन की कम्युनिटी में बहुत सारे लोग जुड़े हैं, तो उन्हें अलग-अलग ग्रुप खोलकर चेक करना पड़ता है कि कौन किस ग्रुप में है। नए फीचर के आने के बाद एडमिन को एक ही जगह पर पूरा कंट्रोल मिल जाएगा। एक 'View All' बटन से वो देख सकेंगे कि कम्युनिटी में टोटल कितने लोग हैं। इससे बड़े ग्रुप्स को मैनेज करना चुटकियों का खेल हो जाएगा।

वॉट्सऐप के ये फीचर्स कब तक मिलेंगे?

वॉट्सऐप के नए फीचर्स पर नजर रखने वाले WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, ये सभी फीचर्स अभी टेस्टिंग मोड (Android Beta version 2.26.43.1) में हैं। कंपनी अभी इन पर काम कर रही है। हालांकि, लॉन्च की कोई कंफर्म तारीख अभी नहीं बताई गई है, लेकिन टेस्टिंग पूरी होते ही इन्हें आम यूजर्स के लिए रिलीज कर दिया जाएगा।

PREV

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs NZ Live: फ्री में नहीं देख पा रहे तीसरा T20? सिर्फ ₹58 महीने खर्च में देखें पूरा मैच, जानें तरीका
Volvo Cars Layoffs: ऐसा क्या हुआ कि दिग्गज कंपनी में 2,500 नौकरियों पर संकट, शेयर भी 24% टूटे?