फर्श के नीचे मिले 3787 हड्डियों के टुकड़े, 17 लोगों की हत्या की आशंका, ऐसे सामने आया मामला

मैक्सिको सिटी के कानून के अनुसार अभी संदिग्ध आरोपी का नाम नहीं बताया गया है। यह व्यक्ति तब पकड़ में आया, जब एक पुलिस कमांडर ने अपनी पत्नी के मिसिंग होने के बाद उस पर संदेह करते हुए उसे पकड़ा। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 13, 2021 7:43 AM IST


ट्रेंडिंग डेस्क. मैक्सिको सिटी के एक घर में खुदाई के दौरान 3787 हड्डियों के टुकड़े मिले हैं। बताया जा रहा है कि ये 17 अलग-अलग लोगों की हड्डियां हैं। इस घर में खुदाई का काम 17 मई से चल रहा है। मैक्सिको के अभियोजकों का कहना है कि यह खुदाई यहीं समाप्त नहीं होगी। जांचकर्ताओं द्वारा इस घर के पूरे फर्श को खोद डाला गया है जहां पर संदिग्ध आरोपी रहता था। आइए जानते हैं क्या है है ये पूरा मामला। 

इसे भी पढ़ें- PAK को बड़ा झटका: 32 देशों ने मैंगो डिप्लोमेसी से किया इंकार, चीन-अमेरिका ने भी लौटाया गिफ्ट

Latest Videos

कैसे सामने आया मामला
मैक्सिको सिटी के कानून के अनुसार अभी संदिग्ध आरोपी का नाम नहीं बताया गया है। यह व्यक्ति तब पकड़ में आया, जब एक पुलिस कमांडर ने अपनी पत्नी के मिसिंग होने के बाद उस पर संदेह करते हुए उसे पकड़ा। 

संदिग्ध व्यक्ति, पुलिस कमांडर की पत्नी को जानता था। उसे कमांडर की पत्नी को खरीदारी कराने ले जाना था। उस दिन महिला घर नहीं लौटी, जिसके बाद पुलिस कमांडर को इस पूरे घटना में इसी व्यक्ति पर शंका गई। सीसीटीवी कैमरे में महिला व्यक्ति के घर में जाती तो दिखाई देती है लेकिन वापस आती हुई नहीं दिखी। बाद में महिला का सामान संदिग्ध के घर से बरामद किया गया।

इसे भी पढ़ें- 11 माह के बेटे को घर में बंद कर 4 दिन तक दोस्तों संग दारू पार्टी करती रही मां, लौटी तो सब खत्म था
 
कबाड़ में मिली कई आईडी
कबाड़ भरे इस घर में कई लोगों के आइडी प्रफ्रू मिले हैं। जिन लोगों के आईडी प्रफ्रू मिले हैं वो वर्षों से लापता थे। माना जा रहा है कि ये हड्डियां उन्ही की हो सकती हैं। अभियोजन कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि ‘‘हड्डियों के टुकडों की स्टडी की जा रही है। सभी हड्डियों की बेहद सावधानी से सफाई करने के बाद यह पहचान की जा रही है शरीर के किस हिस्से की यह हड्डी है। बयान के अनुसार अब तक पाए गए हड्डियों के टुकड़े 17 लोगों की बताई जा रही हैं।"

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma