
वायरल डेस्क. हिमाचल प्रदेश में एक शख्स बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच योग कर रहा है। इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। कुछ लोग इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का कमाल बता रहे है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स इसके सही होने की पुष्टि कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम सत्येंद्र नाथ बताया जा रहा है। वह हिमाचल प्रदेश के बंजार का निवासी है। वह दिव्य प्रार्थनाओं और योग केंद्र कौलान्तक के प्रमुख हैं। वह बचपन से योग साधना से जुड़ गए थे। योग पीठ के प्रमुख को ईशपुत्र कहते हैं।
फरवरी की शुरूआत में रिकॉर्ड किया गया वीडियो
इस वीडियो को फरवरी के पहले सप्ताह में रिकॉर्ड किया गया। इसे सत्येंद्र नाथ के एक शिष्य राहुल ने रिकॉर्ड किया है। राहुल उनके कई सारे वीडियो और फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह कौलतंक पीठ की हिमालयन योग परपंरा को आने वाली पीढ़ियों को शिक्षित करने के लिए डॉक्युमेटेंशन कर रहे है।
देखें वीडियो
यूजर्स को वीडियो पर शक
सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स इस पर शक करने लगे। एक यूजर ने लिखा- इसे ईशपुत्र इस बर्फबारी में इतनी कठिन तपस्या कैसे कर सकते है। दूसरे ने लिखा- ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का कमाल है। कुछ रिपोर्ट्स में इस वीडियो के सही होने की पुष्टी की गई है।
कौलान्तक पीठ दुनिया भर में प्रसिध्द है। इसके अनुयायी 8 से ज्यादा देशों में फैले हुए है। वैश्विक स्तर पर योग को बढ़ावा देने में इस पीठ की खास भुमिका है।
यह भी पढ़ें…
अचानक फटा बस का टायर, 10 फीट ऊंचा उछला चालक, जानें फिर क्या हुआ...वीडियो वायरल
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News