
नई दिल्ली। यह शख्स आत्मनिर्भर भारत की मिसाल है। अपने बाल खुद ही किसी प्रोफेशनल हेयरड्रेसर की तरह काट लेता है। कई लोगों ने कोरोना महामारी के दौरान जब लॉकडाउन लगा था, तब अपने बाल खुद ही काटे थे। हालांकि, वह बस काम चलाऊ होता था। लॉकडाउन हटा और सैलून खुले तब भी बहुत से लोग संक्रमण के खतरे की वजह से बाहर निकलने और सैलून में जाकर बाल कटवाने से बच रहे थे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकात है कि कैसे एक शख्स अपने बाल बिल्कुल सटीक तरीके से काट रहा है। उसकी स्पीड देखकर लग ही नहीं रहा कि वह खुद के बाल वह भी पीछे के इतनी तेजी से काट रहा है। इस वीडियो फिलहाल 22 हजार से अधिक लोगों ने पसंद किया है।
पहली बार में भ्रम होता है कि वह अपने बाल खुद काट रहा या कोई दूसरा
वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स किसी सैलून में पूरी तैयारी से बैठा है। वैसे ही, जैसे दूसरे आम लोग बाल या दाढ़ी कटवाने के लिए शीशे के सामने कुर्सी पर बैठते हैं। इसमें शख्स तेजी से अपने पीछे के बाल काट रहा है। पहली बार में लगता है कि यह कोई भ्रम है और उसके बाल कोई और काट रहा है, मगर ध्यान से देखने पर नजर आता है कि शख्स खुद ही अपने बाल काट रहा है।
टैलेंट देखकर हर कोई हैरान
वीडियो में इस शख्स का टैलेंट देखने के बाद सभी हैरान हैं। यूजर्स का कहना है कि बंदा अपने काम में न सिर्फ परफेक्ट है बल्कि, एक्सपर्ट भी। लोग दंग हैं कि कोई शख्स अपने बाल इतने सटीक तरीके से कैसे काट सकता है। वह भी सामने का तो ठीक है मगर साइड और पीछे का बाल काटना बेहद मुश्किल होता है। वह काम भी यह बिल्कुल अच्छे तरीके से कर रहा है।
कमाई के चौंकाने वाले तरीके: ब्रेस्ट का पसीना बेचकर ये महिला हर महीने कमा रही करोड़ों
अजीबो-गरीब रस्म: विदाई से पहले पिता करता है यह काम, तब बेटी को भेजता है ससुराल
बाराती आ चुके थे, नाच-गाना, नाश्ता सब हो गया, तभी खबर मिली दुल्हन तो मां बन चुकी है...
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News