इस पब की सीलिंग पर लटके हैं 20 लाख डॉलर, नोट असली हैं फिर भी बाजार में नहीं चलते

पब के मालिक मार्टिन मैकगुएर और उनकी पत्नी हैं। दोनों ने 1977 में इसकी शुरुआत की थी। पब खुलने के बाद सबसे पहले कस्टमर ने मौली को एक डॉलर की टिप दी थी। उन्होंने इस डॉलर पर डेट लिखकर अपने गुडलक के रूप में इसे लटका दिया था।

Asianet News Hindi | Published : Jun 14, 2021 5:10 AM IST

 ट्रेंडिंग डेस्क. मैक गुएर्स आयरिश पब (Mac Guerce Irish Pub) अपनी इंटीरियर डिजाइन को लेकर सुर्खियों में है। ये पब अमेरिका के फ्लोरिडा (Florida ) में है। पब की सीलिंग में स्टाइलिश लाइटों के साथ-साथ नोट लटकाए गए हैं। ये कोई नकली नहीं बल्कि असली नोट हैं। पब की सीलिंग में करीब 20 लाख डॉलर के नोट लटकाए गए हैं। इतना ही नहीं इस पब के मालिक सीलिंग में लटकाई गई रकम को अपनी संपत्ति मानते हुए इसका टैक्स भी देते हैं।

इसे भी पढ़ें- Photos: 38 पत्नियां और 89 बच्चों वाले शख्स का निधन, 100 से अधिक कमरों वाले 4 मंजिला घर में रहते थे

Latest Videos

कौन है पब का मालिक 
पब के मालिक मार्टिन मैकगुएर और उनकी पत्नी हैं। दोनों ने 1977 में इसकी शुरुआत की थी। पब खुलने के बाद सबसे पहले कस्टमर ने मौली को एक डॉलर की टिप दी थी। उन्होंने इस डॉलर पर डेट लिखकर अपने गुडलक के रूप में इसे लटका दिया था। उसके बाद से जब कस्टमर इस पब में आते थे अपनी ऑटोग्राफ दी हुई एक नोट सीलिंग में लटकाने के लिए देते थे जिसके बाद कलेक्शन बढ़ता गया और आज सीलिंग पर लाखों डॉलर के नोट लटके हुए हैं। इसके बाद ये धीरे-धीरे एक परंपरा बन गई। 

15 हजार वर्ग फीट में फैला है पब
मैकगुएर के एक करीबी के अनुसार, यह पब 15 हजार वर्ग फीट में फैला है और सीलिंग पर डॉलर लटके हुए हैं। सीलिंग में जगह कम हुई तो अब दीवारों में भी डॉलर लटकाना शुरू हो गया है।

इसे भी पढ़ें- गजबः 27 बार प्रेग्नेंट हुई महिला, 16 बार दे चुकी है जुड़वा को जन्म, 2 पत्नियों से अब तक हो चुके हैं 87 बच्चे

बाहर नहीं चलते हैं नोट
पब में इतनी रकम लटकी होने की जानकारी के बाद कई बार इस पब में चोरी की भी कोशिश हुई लेकिन हर बार चोर पकड़ा गया। कई लोग यहां से डॉलर ले जाते हैं मगर वे चलते नहीं क्योंकि डॉलर पर टिप मिलने की तारीख लिखी रहती है। मार्कर से तारीख लिखी होने के कारण पुलिस इसे पहचान लेती है। 

Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts