आनंद महिंद्रा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से किया यह अनुरोध, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

Published : Aug 28, 2022, 09:08 AM IST
आनंद महिंद्रा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से किया यह अनुरोध, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

सार

महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने एक वीडियो रीट्वीट कर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) से ग्रामीण इलाकों में बनने वाली सड़कों के दोनों किनारे पेड़ लगाने का अनुरोध किया है।  

नई दिल्ली। महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) से एक खास अनुरोध किया है। उन्होंने 16 सेकंड का एक वीडियो रीट्वीट किया। आनंद महिंद्रा का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग इसे पसंद कर रहे हैं और अपने विचार साझा कर रहे हैं। 

आनंद महिंद्रा ने दोनों तरफ से पेड़ों से घिरी एक खूबसूरत सड़क का वीडियो रीट्वीट किया। वीडियो में दूर से देखने पर ऐसा लग रहा है कि सड़क के दोनों ओर खड़े पेड़ों की डालियों ने मिलकर सुरंग बना दिया है। महिंद्रा ने ट्वीट किया कि मुझे सुरंग पसंद हैं, लेकिन सच कहूं तो मुझे ऐसे सुरंग अधिक पसंद हैं। नितिन गडकरी आप ग्रामीण इलाकों में नई सड़कें बना रहे हैं। क्या हम उन सड़कों के किनारे पेड़ों के ऐसे सुरंग बनाने की योजना पर काम कर सकते हैं। 

 

 

 

आनंद महिंद्रा ने शनिवार को वीडियो रीट्वीट किया था। एक दिन में ही यह वायरल हो गया। इसे दो मिलियन से अधिक व्यूज मिले। वीडियो को 33 हजार से अधिक लोगों ने पसंद किया। एक यूजर ने लिखा कि यह दुनिया का प्राकृतिक सुरंग है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि सर, अगर आप कोल्हापुर को कोंकण से जोड़ने वाले राधानगरी वन क्षेत्र की यात्रा करेंगे तो इसी प्रकार का अनुभव होगा। 

यह भी पढ़ें- किटी पार्टी में भाभी जी के किलर डांस मूव्स के दीवाने हुए लोग, कमेंट बॉक्स में आए गजब रिएक्शन

यह भी पढ़ें- ये हैं वर्दी वाले गुरुजी, ऑफ ड्यूटी में इनका यह अवतार लोगों को करता है हैरान, जानिए कौन है यह शख्स

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल