शादी या जंग ? दूल्हे के स्टेज पर दिखी 'Animal' वाली स्टेनगन का क्या है राज !

Published : Dec 13, 2024, 01:21 PM ISTUpdated : Dec 13, 2024, 03:17 PM IST
animal movie steel machine gun prop

सार

दूल्हा-दुल्हन ने अपनी शादी में 'एनिमल' फिल्म की मशीन गन प्रॉप इस्तेमाल की, जिससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कुछ लोगों ने इसे अनोखा बताया तो कुछ ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा देने वाला।

वायरल न्यूज, Animal Movie Steel Machine Gun Prop Wedding Stage । कपल अपनी शादी को खास बनाने के लिए नए- नए प्रयोग करते रहते हैं। इस बार तो एनमिल मूवी की स्टील मशीन गन प्रोप को मैदान में उतार दिया गया, लोगों ने इस पर कहा- भाई तो शादी कर रहा है कि युद्ध करने जा रहा है। दरअसल शादियों में कुछ नया ना किया जाए तो तो फिर वो कैसी याद रखी जाए। इसी वजह से कपल अलग-अलग आइडिया सोचते रहते हैं। अब यहां शादी से पहले ही कपल की लड़ाई की चर्चा होने लगी है, इसकी वजह भी उन्होंने खुद ही खड़ी कर दी है। शादी के स्टेज के ठीक नीचे स्टील मशीन गन प्रोप को रखा गया है। वहीं बैक ग्राउंड में वही गाना प्ले हो रहा है, जो रणबीर कपूर की इस फाइट को दौरान सुनने को मिला था।

एनिमल मूवी की स्टील स्टेन गन बनी वैडिंग प्रोप

1 दिसंबर 2023 को रिलीज फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर अपने पिता की रक्षा के लिए एकदम डॉन बन जाते हैं। उन्हें मारने आए सैकड़ों लोगों से निपटने के लिए स्टील मशीन गन प्रोप चलाता है। इंटरनेट पर इस प्रोप ने खूब चर्चाएं बटोरी थीं। अब ये तोप स्टाइल वाली मशीनगन शादियों में आकर्षण का केंद्र बन रही है। Ashish Suiwal के इंस्टाग्राम अकउंट पर एक शादी का वीडियो शेयर किया गया है। वहीं वरमाला स्टेज के नीचे इस स्टेनगन को रखा गया है। जहां शादी में आए मेहमान सेल्फी लेने में जुटे रहे । ये ठीक उसी तरह मूव करती है, जैसा एनिमल मूवी में दिखाया गया था। इस वीडियो को 21 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया और ये इंटरनेट पर वायरल हो रहा ।

 

 


यूजर्स ने की वेडिंग ऑर्गेनाइजर की खिंचाई

कुछ यूजर्स ने इसे क्रिटिसाइज करते हुए कहा- इस फिल्म में महिलाओं के खिलाफ कितना कुछ दिखाया गया है, फिर भी लोग इसे प्रमोट कर रहे हैं। दूसरे ने कहा भाई "शादी या युद्ध?" और "क्या मेहमान अरेस्ट हैं?" । एक यजर ने कहा " कोई दिमाग वाला ऐसा क्यों करेगा?" वहीं एक अन्य यूजर ने कहा: “ आप ऐसा किरदार क्यों बनेंगे जिसने सत्ता के लिए लोगों को मार डाला।"

 

 



ये भी पढ़ें- 

कितना मुश्किल होता है भीख मांगना ! ये वायरल वीडियो देख हो जाएगा मालूम

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

गजब! चांदी के गहनों के लिए पूर्व सरपंच की 90 साल की सास को खाट समेत उठा ले गए चोर
Shocking Video:फ्लोरिडा में किशोर ने दोस्त को आग लगाई, फिर बोला, ‘हे भगवान...’