लहराएंगे तिरंगा चाहे खुद ही तिरंगा क्यों ना बनना पड़े, वायरल हो रहा दिव्यांग का दिल छू लेने वाला वीडियो

Published : Aug 15, 2022, 12:20 PM IST
लहराएंगे तिरंगा चाहे खुद ही तिरंगा क्यों ना बनना पड़े,  वायरल हो रहा दिव्यांग का दिल छू लेने वाला वीडियो

सार

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ (Independence day 2022) के मौके पर एक दिव्यांग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो बेहद ही अनोखे अंदाज में झंडा फहराता नजर आ रहा है।

ट्रेंडिंग डेस्क : तिरंगा फिल्म का वह गाना तो आपने सुना होगा 'मेरी जान तिरंगा है मेरी शान तिरंगा है।' इस गाने को पूरी तरह से चरितार्थ करता एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक दिव्यांग (divyang viral video) झंडा फहराता नजर आ रहा है। लेकिन इस झंडे के लिए उसने किसी कपड़े का इस्तेमाल नहीं बल्कि अपने शरीर को ही झंडा बना दिया और आधे अंग से ऐसा झंडा फहराया की देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा हो गया। आइए आपको भी दिखाते हैं यह वायरल वीडियो..

खुद को तिरंगे की तरह लहराता दिव्यांग 
ट्विटर पर उम्दा पंक्तियां नाम से बने पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया और इसे पोस्ट कर लिखा गया 'हर दिल में तिरंगा, जय हिंद...' वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दिव्यांग शख्स जिसके पैर नहीं है, वह एक पोल पर चढ़ता हुआ नजर आ रहा है। इसके ऊपर पहुंचने के बाद यह अपने आधे शरीर से ही तिरंगा लहराता है। उसके शरीर पर ट्राई कलर से केसरिया सफेद और हरा रंग पेंट किया गया है।

नेटीजंस को पसंद आया वीडियो 
तिरंगा फहराने का दिव्यांग का 13 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और अब तक 720 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। वहीं, सैकड़ों लोगों ने इसे रिट्वीट किया। इनायत अली नाम के यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा- 'बिना पैरों वाला यह देश भक्त हम एक संदेश दे रहा है, जब तक शरीर में खून का एक कतरा भी बाकी है तिरंगा फहराते रहेंगे। चाहे शरीर को ही तिरंगा क्यों ना बनाना पड़े।' एक अन्य यूजर ने लिखा बहुत ही 'शानदार प्रदर्शन, जय हिंद भारत।' सोशल मीडिया पर इस शख्स के वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है और लोग इस की खूब तारीफ कर रहे हैं।

और पढ़ें: आजादी के महापर्व पर अपने करीबियों को भेजें, ये मैसेज, कोट्स और शायरी

India@75: भाई-बहन ने मिलकर लड़ी आजादी की लड़ाई, आजाद भारत में दोनों को मिली अहम जिम्मेदारी

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

मासूम जान का भी ख्याल ना आया! स्पोर्ट्स कार पर बच्चे के साथ स्टंट-WATCH VIDEO
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय ड्राइवर ने सिर्फ 10 घंटे में की गजब की कमाई, खुद बताया-WATCH