
नई दिल्ली। कुछ लोग इतनी गन्दी मानसिकता के भी हो सकते हैं कि उनके कारनामे अगर पता लग जाएं तो आप हैरान रह जाएंगे। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला महाराष्ट्र से सामने आया है। चार शिकारियों की करतूत जानने के बाद आप यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि समाज में ऐसे लोग भी रहते हैं। महाराष्ट्र वन विभाग के अधिकारियों ने ऐसे ही एक हैरान करने वाले मामले का खुलासा किया है।
दरअसल, महाराष्ट्र में सहायाद्री टाइगर रिजर्व (Sahyadri Tiger Reserve in Maharashtra) है। वैसे तो यह बाघों के संरक्षण के लिए बना है, मगर दूसरे लुप्तप्राय जीव-जंतु भी यहां रखे गए हैं। महाराष्ट्र के गोठाणे गांव में इस रिजर्व में हाल ही में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां चार शिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने बंगाल माॅनिटर छिपकली (Bengal monitor lizard) से रेप किया है। रिजर्व प्रशासन और पुलिस ने मामले की शुरुआती जांच में आरोप सही मिलने पर चारों शिकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आरोप साबित हुए तो सात की हो सकती है जेल
अगर इन पर आरोप साबित हो गए तो इन्हें सात-सात साल तक जेल में चक्की पीसनी होगी। जिस छिपकली के साथ इन चारों शिकारियों ने ने रेप किया वह वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत आरक्षित प्रजाति है। रिजर्व प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, चार शिकारी रिजर्व में शिकार के लिए आए थे। इनके नाम संदीप तुकाराम, मंगेश पवार, अक्षय सुनील और जनार्दन कमटेकर है। गोठाणे गांव स्थित गाभा इलाके में रिजर्व का कोर जोन है। आरोप है कि चारों शिकारियों ने यहां बंगाल माॅनिटर छिपकली से रेप किया। वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो इन चारों आरोपी के मोबाइल से इस घिनौने अपराध के सबूत मिले हैं।
चारों शिकारी महाराष्ट्र के, अब कोर्ट जाएगा मामला
अधिकारियों के अनुसार, मोबाइल में कुछ रिकाॅर्डिंग भी मिली है, जिसमें वे बंगाल मॉनिटर छिपकली के साथ अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं। रिजर्व में तैनात वन अधिकारियों ने सीसीटीवी की मदद से इन चारों शिकारियों का पता लगाया। ये चारों जंगल में घूम रहे थे और छिपकली से अश्लील हरकत करते दिख रहे हैं। ये चारों आरोपी महाराष्ट्र के ही हैं, इसमें तीन शिकारी कोंकण से और कोल्हापुर के चंदोली गांव से हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह बेहद शर्मनाक मामला है और इसे कोर्ट में ले जाएंगे।
सड़क पर उतरे इमरान समर्थक, मस्जिद में घुसकर मौलवी को पीटा, दाढ़ी भी नोच ली
धरती पर आ रहे एलियंस, अब तक सैंकड़ों अमरीकी सैनिकों को मार गिराया!
सड़क पर रिवाल्वर लिए घूम रही थी टीचर, पुलिस आई तो पहले तिलमिलाई फिर गिड़गिड़ाई, देखिए वीडियो