Bondi Beach Attack: आतंकी के गिरफ्तार होते ही लोगों ने खोया आपा, वायरल वीडियो में दिखा गुस्सा

Published : Dec 15, 2025, 03:26 PM ISTUpdated : Dec 15, 2025, 03:38 PM IST
bondi beach shooting

सार

बोंडी बीच हनुका हमले में पिता-पुत्र हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी करके 16 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। वहीं 40 के करीब लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने जब हमलावर को पकड़ा तो लोगों का गुस्सा  फूट पड़ा। 

Bondi Beach terrorist attack:  सिडनी के बोंडी बीच ( Bondi Beach ) पर हनुका फेस्टीवल के दौरान खौफनाक आतंकी हमला हुआ, जिसमें 16 लोग मारे गए और 40 घायल हो गए। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने इसे एंटी-सेमिटिक टेरर अटैक करार दिया गया है । हमलावर पिता-पुत्र जोड़ी – 50 वर्षीय साजिद अकरम और उनका 24 वर्षीय बेटा नवीद अकरम थे। वीडियो फुटेज में दोनों काले कपड़ों में लॉन्ग-बैरल्ड राइफलों से गोलीबारी करते दिखे। रेडिट के r/nextfuckinglevel पर वायरल क्लिप में पुलिस ने एक निशानेबाज को घेरकर गिरफ्तार किया।​​ वहीं उस पर स्थानीय शख्स का आपे से बाहर होना भी दिखाया गया है। 

100 से ज्यादा राउंड फायर, 16 लोगों की गई जान

हमले के अंतिम 6 मिनटों में 100 से ज्यादा गोलियां चलीं। हमलावर साजिद ने भागते लोगों पर फायरिंग की, फिर पुलिस ने उसे मार गिराया। नवीद ने भी जवाबी गोलियां चलाई, बाद में घायल होकर गिरा और गिरफ्तार हो गया। इस दौरान जब वो जमीन पर गिरा तो एक शख्स जो शायद अपनों को इस गोली बारी में खो चुका था, वो आपे से बाहर हो गया। शर्टलैस इस शख्स ने जमीन पर पड़ हमलावर को लातों से मारना शुरु कर दिया। वो जोर- जोर से चिल्लाकर अपना दुख औऱ गुस्सा बयां कर रहा था। रैडिट अकाउंट nextfuckinglevel पर शेयर किए गए वीडियो पर लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए दूसरे हमलावर को भी तत्काल शूट कर देने की बात कही है। 

बड़ी मात्रा में मिले हथियार और कारतूस 

हमले के बाद पुलिस ने बोंनिरिग और कैम्पसी में छापे मारे है। यहां से 6 हथियार बरामद किए हैं। साजिद के पास वैध लाइसेंस मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। यह हमला ऑस्ट्रेलिया में शांतिपूर्ण तरीके से रहने वाले लोगों के लिए एक अलर्ट है। यहूदियों के फेस्टीवल पर जिस तरह से हमला किया गया। निहत्थों लोगों को निशाना बनाया गया, उसकी जितनी आलोचना की जाए कम है।  जानकारी के मुताबिक दोनों हमलावर मछली पकड़ने जा रहे थे। हालांकि उनके मंसूबे कुछ और ही थे।  जैसे ही उन्होंने लोगों को जश्न मनाते देखा  वो उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे। 

 हमलावर पर शख्स ने चलाए लात घूसें-

 

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल