Viral Video: बचपन से दुल्हन का यह था पसंदीदा गाना, शादी स्टेज पर आने से पहले दूल्हे के लिए किया एंट्री डान्स

Published : Apr 12, 2022, 02:18 PM IST
Viral Video: बचपन से दुल्हन का यह था पसंदीदा गाना, शादी स्टेज पर आने से पहले दूल्हे के लिए किया एंट्री डान्स

सार

एक दुल्हन ने शादी में एंट्री डांस (Bride Entry dance) करके धमाल मचा दिया है। दुल्हन ने जिस गाने पर डांस किया, वह बचपन से उसका फेवरेट सॉन्ग था। उसने बहुत पहले सोच रखा था कि अपनी शादी में दूल्हे के सामने इस गाने पर जरूर नाचेगी। 

नई दिल्ली। अपनी शादी को लेकर हर कोई खास सपने संजोए रहता है। वेडिंग ड्रेस (Wedding Dress) क्या होगी। रिसेप्शन कहां होगा। वेडिंग वेन्यू (Wedding venue) कहां और कैसा रहेगा। लंच या डिनर पार्टी का मेन्यू क्या रहेगा। सजावट और दूसरी खास चीजों के साथ-साथ हनीमून डेस्टिनेशन पर भी फोकस रहता है। इसके अलावा, डीजे और डांस पर खास नजर रखी जाती है। आजकल तो डांस को लेकर कुछ ज्यादा ही क्रेज रहता है। खास तौर पर दुल्हन इस पर ज्यादा जोर देने लगी हैं और महीनों पहले से ही इसकी तैयारी में लग जाती है। कुछ दुल्हन तो बाकायदा इस मौके के लिए डांस क्लास भी ज्वाइन करती हैं और समय-समय पर रिहर्सल करती रहती हैं। 

क्या आप इस पर भरोसा करेंगे कि एक दुल्हन ने शादी में डांस की तैयारी का प्लान बचपन में ही बना लिया था। कम उम्र में ही इस दुल्हन ने सोच लिया था कि दूल्हे राजा के साथ स्टेज शेयर करने से पहले वह उनके लिए किस गाने पर डांस करेगी। आप भरोसा करें या न करें,। मगर यह सच है कि एक दुल्हन ने न सिर्फ इसकी प्लानिंग कर ली थी बल्कि, अपनी शादी में इसे सक्सेसफुली इंप्लिमेंट भी किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

 

 

शर्म-हया छोड़ डांसर की तरह किया परफॉर्म 
शादी से पहले संगीत समारोह के दौरान दुल्हन स्टेज पर जाने को होती है, मगर स्टेज पर पहुंच कर वह दुल्हन का हाल-भाव और शर्म हया छोड़ कर एक डांसर की तरह परफॉर्म करने लगती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बैकग्राउंड में एक फिल्मी गाना बज रहा है और दुल्हन बिल्कुल सधे अंदाज में डांस कर रही है। 

दुल्हन का बचपन से यह फेवरेट साॅन्ग था 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस डांस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। जिस मूवी का गाना बज रहा है, दावा किया जा रहा है कि यह दुल्हन का बचपन से ही पसंदीदा गाना रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के चर्चित गाने 'बोले चूड़ियां..' पर थिरक रही है। दावा किया गया है कि दुल्हन का नाम आकांक्षा मिश्रा है और वह बचपन से ही इस गाने पर अपनी शादी में डांस करना चाहती थी।  इस गाने पर डांस की खुशी भी उसके चेहरे पर बनी हुई थी और वह मुस्कान के साथ डांस स्टेप फालो करती है। 

डांस की हर कोई कर रहा तारीफ 
यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पापुलर हो रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो की लोग काफी तारीफ भी कर रहे हैं। पोस्ट के साथ वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया है, दुल्हन ने दूल्हे के लिए अपने बचपन के फेवरेट सॉन्ग पर डांस किया।

हटके में खबरें और भी हैं..

ऐसी हेयर स्टाइल पक्का नहीं देखी होगी, वायरल हो रहा यह वीडियो

सड़क पर उतरे इमरान समर्थक, मस्जिद में घुसकर मौलवी को पीटा, दाढ़ी भी नोच ली

धरती पर आ रहे एलियंस, अब तक सैंकड़ों अमरीकी सैनिकों को मार गिराया!

नहाते समय महिला के कान में घुसा केकड़ा, वीडियो में देखिए आगे क्या हुआ 

PREV

Recommended Stories

बेंगलुरु की भीड़ में विदेशी टूरिस्ट ने ऑटो के अंदर देखा अनोखा नजारा-Watch Video
Son v/s Wife: लाखों की डिमांड किसकी होगी पूरी, वायरल तस्वीर पर नेटीजन्स ने मानी हार