पंडितजी के सामने दुल्हन ने दूल्हे के साथ की ऐसी हरकत, फैमिली रह गई दंग, Video देख बोले लोग-सुहागरात से पहले...

शादी लड़का और लड़की दोनों के लिए एक नई जिंदगी को शुरू करने वाला पल होता है। एक दूसरे का साथ पाकर वो इतने खुश हो जाते हैं कि कभी-कभी लोगों के बीच भी खुद को कंट्रोल नहीं कर पाते अपने इश्क का इजहार करने में। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। 

Nitu Kumari | Published : Oct 29, 2022 9:23 AM IST

ट्रेंडिग डेस्क. पहले की शादी में दूल्हा-दुल्हन इस तरह शर्माते थे कि एक दूसरे को देखने से बचते थे। परिवार, दोस्त, मेहमान की उपस्थिति में वो काफी असहज रहते थे। उन्हें लगता था कि कोई उनकी हरकत को नोटिस ना कर ले और बाद में उसका मजाक बनाए। लेकिन अब की शादियों में तो चीजें पूरी तरह बदल गई हैं। आज के वक्त में दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी को खुलकर एन्जॉय करते हैं। एक दूसरे के साथ नाचते-गाते दिखते हैं। कभी-कभी तो किस भी कर लेते हैं। भले ही ऐसा करते वक्त ये असहज महसूस ना करें, लेकिन फैमिली जरूर हो जाती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें शादी की रस्म के दौरान दुल्हन कुछ ऐसा करती है कि ना सिर्फ घरवाले, बल्कि दूल्हा भी शरमा जाता है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दूल्हा अपनी दुल्हन को मंगलसूत्र बांधते दिख रहा है। पिंक साड़ी और बेहद ही कम ज्वेलरी में रहने के बाद भी दुल्हन काफी प्यारी लग रही हैं। वहीं, दूल्हा भी ब्लू कुर्ता पजामा में काफी हैंडसम लग रहा है। दूल्हा अपनी दुल्हन को मंगलसूत्र बांध रहा होता है तो मां दुल्हन के पास खड़ी उसकी मदद कर रही होती हैं। वहीं, बहन भी रहती है। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन का चेहरा बेहद करीब आ जाता है। ऐसा लगता है कि दोनों एक दूसरे को चूमना चाहते हैं। लेकिन पंडित जी और घरवालों की मौजूदगी में दूल्हा शर्माते हुए आगे नहीं बढ़ता लेकिन दुल्हन चट से दूल्हे के होठों को चूम लेती हैं। मौका देखते दूल्हा भी उसमें साथ देता है। लेकिन जब वो पलटता है तो शरमा हुआ दिखता है। जबकि दुल्हन खिलखिलाती हुई नजर आती है।

यूजर दे रहे हैं तरह-तरह के रिएक्शन

वीडियो में देख सकते हैं कि मां और बहन हल्की सी स्माइल देते हैं, लेकिन उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि वो कंफर्टेबल नहीं हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'बहुत रोमांटिक है।' एक ने लिखा,'तुम्हारे पति, तुम्हारे रूल्स।'वहीं, एक ने इसे भारतीय परंपरा के खिलाफ बताया। एक नेटिजन्स ने लिखा,'भारतीय पाश्चात्य संस्कृति को अपना रहे हैं।' एक ने लिखा,'सुहागरात के पहले रहा नहीं जा रहा।' वहीं कुछ लोगों ने इसकी आलोचना करते हुए भारतीय संस्कृति का हवाला दिया।

और पढ़ें:

डॉक्टर पर भरोसा करके मॉडल ने की बड़ी गलती, स्टेज 4 कैंसर से रही जूझ, बोलीं- ये मौत की सजा जैसी है

पति ने पत्नी को 'तोहफे'में दिया प्रेमी, खुद इस दुनिया को कह गया अलविदा, पढ़ें रियल लाइफ की फिल्मी स्टोरी

Share this article
click me!