दुल्हन ने पहना ऐसा लहंगा; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, लोगों ने कहा- ऐसी बेटी सबको मिले

सुवन्या ने हाल ही में राजस्थान के खिमसर किले में अमन कालरा से शादी की। इस खास मौके पर उनके पिता साथ में नहीं थे। मई 2021 में उनकी मृत्यु हो गई।

Asianet News Hindi | Published : Jan 5, 2022 4:23 AM IST / Updated: Jan 05 2022, 09:55 AM IST

नई दिल्ली. किसी लड़की की जिंदगी में उसकी शादी का दिन सबसे खास होता है। इस दिन वह अपने माता-पिता दोस्तों रिश्तेदारों के साथ रहना चाहती है। लेकिन एक दुल्हन ने अपनी शादी को अपने स्वर्गीय पिता को खास तरीके से याद किया। लड़की ने पिछले साल कैंसर की वजह से अपने पिता को खो दिया था। उसने अपने पिता के पत्र के शब्दों को अपने घूंघट पर गुदवाया। दुल्हन का अपने मन की बात बताते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सुनैना खेरा ने डिजाइन किया लहंगा
सुवन्या ने हाल ही में राजस्थान के खिमसर किले में अमन कालरा से शादी की। इस खास मौके पर उनके पिता साथ में नहीं थे। मई 2021 में उनकी मृत्यु हो गई। हालांकि, उन्होंने अपने पिता को शादी का हिस्सा बनाने का एक तरीका खोजा और यह बहुत खास था। दुल्हन को अपने घूंघट पर कशीदाकारी के जरिए अपने पिता के पत्र गुदवाए। सुवन्या ने अपनी शादी में लाल रंग का लहंगा पहना था। उनका वेडिंग लुक सिंपल लेकिन आकर्षक था। हालांकि, उनका पहनावा एक बहुत ही खास मैसेज लिए हुए था। दुल्हन ने अपने पिता के पत्र के शब्द, मेरे दिल से तुम्हारे लिए, गुदवाया था। इस लहंगे को सुनैना खेरा ने डिजाइन किया था, जिन्होंने इंस्टाग्राम पर दुल्हन का वीडियो भी शेयर किया था।

2020 में पिता ने लिखा था पत्र
2020 में सुवन्या के जन्मदिन पर उनके पिता ने एक पत्र लिखकर बताया था कि वह उसके लिए क्या मायने रखती है। पत्र वास्तव में उसके लिए खास था और उसने इसे फ्रेम भी करवाया था। वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा रखी है। कई लोग इमोशनल होकर मैसेज भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, हाल ही में हमने कई बॉलीवुड दुल्हनों को एक विशेष मैसेज के साथ कढ़ाई वाला घूंघट पहने देखा। कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण और पत्रलेखा। लेकिन ये लहंगा कुछ ज्यादा ही खास है। एक यूजर ने लिखा, हर किसी को ऐसी बेटी मिले।

ये भी पढ़ें..

क्रिसमस की तैयारी कर रहा था बच्चा, तभी कुत्ते ने किया ऐसा हमला- बच्चे की हो गई मौत

होंठ 3 गुना ज्यादा बड़े होने पर डर गई लड़की, जानें क्यों कहा- मैंने अब तक का सबसे बुरा काम किया

महिला को ऑनलाइन देख लोग खा जाते हैं धोखा, फिर ब्यूटी टिप्स मांगते हुए पूछते हैं खास सवाल

14 सेकंड के वीडियो में दिखी खतरनाक आंधी, टीन की छत हवा में उड़ती हुई आई नजर

Share this article
click me!