ट्रक में भरी शराब सड़क पर गिर गई, देखिए लोगों ने पलभर में किया कुछ ऐसा... कंपनी बोली- हम इनका सम्मान करेंगे

Published : Jul 16, 2022, 12:52 PM IST
ट्रक में भरी शराब सड़क पर गिर गई, देखिए लोगों ने पलभर में किया कुछ ऐसा... कंपनी बोली- हम इनका सम्मान करेंगे

सार

यह हैरान करने वाला मामला दक्षिण कोरिया के चेनचुन का है। यहां शराब कंटेनर्स से भरे ट्रक का दरवाजा एक मोड़ पर खुल गया। शराब सड़क पर गिरी तो कुछ लोग आए और पूरी सड़क पलभर में साफ कर गए। कंपनी इन्हें तलाश रही है। 

चेनचुन (साउथ कोरिया)। दक्षिण कोरिया में एक बीयर कंपनी ने उन लोगों का शुक्रिया अदा किया है,  जिन्होंने कंपनी के ट्रक के साथ हुई दुर्घटना के बाद सड़क से शराब के छोटे कंटेनर्स को हटाने में मदद की। कंपनी का थैक्यू लोगों का दिल जीत रहा है। हालांकि, घटना 29 जून की है और दक्षिण कोरिया के चुनचेन में हुई। मगर यह अब वायरल हो रही है। 

यह पूरी घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गई और अब इसका वीडियो सोशल  मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। क्लिप देखने के बाद यूजर्स ने भी ऐसे भले नागरिकों की तारीफ की है। यह घटना कैस बीयर कंपनी के एक ट्रक के साथ तब हुई, जब वह माल लोड कर डिलीवरी के लिए जा रहा था। वीडियो को कंपनी ने अपने यूट्यूब चैनल पर कोरियाई कैप्शन के साथ पोस्ट किया था। 

 

 

कंटेनर्स को ट्रक में लगे स्टील बार भी नहीं रोक पाए 
इसके बाद यह ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आया, जहां यूजर्स ने कैप्शन को ट्रांसलेट कर इसका एक अंग्रेजी मैटर पोस्ट किया। ट्रक में 2,000 बोतल बीयर थी। सड़क पर एक मोड़ के दौरान जब यह घूम रहा था, तभी उसका पीछे का दरवाजा खुल गया और शराब के कंटेनर्स सड़क पर गिरने लगे। कंटेनर में स्टील बार लगे थे, मगर वे कंटेनर्स को गिरने से नहीं रोक पाए। 

कंटेनर्स गिरते ही कुछ लोग आए और पलभर में सफाई कर गए  
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शराब सड़क पर गिरी है, यह जानने के बाद ट्रक चालक ने तुरंत गाड़ी रोक दी। सड़क की स्थिति को देखते हुए, एक आदमी ने तुरंत वहां कंटेनर्स को हटाना शुरू कर दिया, जिसके बाद कुछ और लोग वहां आए और इस तरह कुछ ही देर में नागरिकों की मदद से ही पूरी सड़क साफ हो गई। लोग सड़क की सफाई के साथ-साथ कंटेनर्स हटाते भी दिखाई दे रहे हैं। 

कंपनी सम्मानित करने के लिए इन असली हीरो को तलाश रही 
इन नागरिकों की तारीफ करते हुए यूजर्स ने कहा, 30 मिनट में पूरी सड़क साफ हो गई। ट्विटर पर इस वीडियो को करीब 25 लाख बार देखा जा चुका है। कैस बीयर के यूट्यूब वीडियो में बताया गया है कि कंपनी इन असली हीरो की तलाश कर रही है, ताकि इन्हें सम्मानित किया जा सके। उन्होंने सड़क को ऐसे साफ किया, जैसे यह काम उन्हीं का था। कंपनी ने बताया कि नुकसान की भरपाई इंश्योरेंस के तहत कवर कर ली गई है। वहीं, ट्रक ड्राइव के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

नौकरी हासिल करने के लिए युवक ने आजमाया अजीबो-गरीब तरीका, Zomato ने कहा- यह अच्छी बात नहीं

दिल्ली के युवक ने पैंगोंग झील पर कुछ इस अंदाज में खिंचवाई फोटो..यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

यहां सिर्फ पति तोड़ता है लड़की की वर्जिनिटी, टेस्ट में फेल हुई तो जान से मार देते हैं कई घर वाले 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Baby AI Viral Video: वायरल बेबी AI वीडियो कैसे बनाएं? जानिए पूरा तरीका
‘बैगन की बातें’ का असली मतलब क्या है? हैदराबाद की भाषा समझिए