30 की लड़की को चाहिए 25 का दूल्हा, कार, बंगला, फॉर्म हाउस वाले ही कॉन्टेक्ट करें

Published : Nov 26, 2024, 08:49 PM ISTUpdated : Nov 26, 2024, 09:03 PM IST
luteri dulhan

सार

30 साल की लड़की ने शादी के लिए अनोखा विज्ञापन दिया है, जिसमें उसने दूल्हे के लिए कई शर्तें रखी हैं, जैसे कम उम्र, करोड़ों की संपत्ति, और कुकिंग का शौक। सोशल मीडिया पर ये विज्ञापन वायरल हो रहा है।

वायरल न्यूज, constitution day viral matrimonial ad । संविधान दिवस पर देश के कानून पर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच खूब बहस मची है। महिलाओं को असीमित अधिकार दिए जाने से सामाज पारिवारिक रिश्तों का बैलेंस बिगड़ गया है। दरअसल लड़की पक्ष शादी से पहले वर पक्ष से उसकी संपत्ति, बैंक डिपॉजिट, कार के अलावा माइक्रो फैमिली की डिमांड करने लगा है। वहीं वर पक्ष की साधारण सी बात को दहेज से जोड़कर उन्हें केस में फंसा दिया जाता है। इस बीच सोशल मीडिया पर मैरिज के लिए दिया गया विज्ञापन खूब वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की ने अपने लिए शादी के लिए ऐड दिया है।

5 साल छोटा, करोड़ों का आसामी होने की शर्त

अखबार में दिए गए मेट्रिमोनियल विज्ञापन के मुताबिक, इस लड़की की उम्र 30 साल है. वहीं वो अपने लिए 25 से 28 की उम्र का लड़का चाहती है। हैंडसम, टॉप और सेल्फ मेड होना चाहिए। लग्जरी कार, इंडिपेंडेट बंगला और कम से कम 20 एकड़ की खेती, जो फार्महाउस की तरह डेव्लप किया होना चाहिए। इसके अलावा लड़के को अच्छा कुकिंग करते आना चाहिएष वहीं इस युवती ने ऐसे लड़कों से संपर्क करने से मना किया है जो फार्ट करते हैं, जिन्हें खूब डकार आती है। लड़की ने खुद को उच्च शिक्षित और नारी अधिकारों के प्रति सजग बताया है।

 

 

नेटीजन्स ने लड़की को लताड़ा
युवती के इस विज्ञापन पर नेटीजन्स ने खूब मजे लिए हैं। एक शख्स ने कहा कि - आपको 60 साल इंतजार करना होगा । दूसरे ने कहा - आखिर इस फेमेनिस्ट को शादी करने की जरुरत ही क्यों है। वहीं तीसर ने कहा कि आप क्या करोड़पति लड़के को कुक बनाने की फैक्ट्री शुरु करने वाली हैं। कुछ लोगों ने कहा कि लड़कियां अपने अधिकारों को हजम नहीं कर पा रही हैं। वहीं एक अन्य ने कहा - ऐसी कोई डिमांड यदि लड़के वाले कर देते तो अबतक उनके खिलाफ कंपलेंट हो गई होती ।  

चोरी के कपड़े पहन TikTok पर झाड़ रही थी रौब, जानें फिर क्या हुआ मैडम के साथ
    

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Baby AI Viral Video: वायरल बेबी AI वीडियो कैसे बनाएं? जानिए पूरा तरीका
‘बैगन की बातें’ का असली मतलब क्या है? हैदराबाद की भाषा समझिए