
वायरल खबर: हम बचपन से कहानियों में शेर को जंगल का राजा पढ़ते आए हैं। इसकी ताकत, हमला करने की क्षमता, और बलशाली के सामने सभी जानवर उसके गुलाम होते हैं, यही इन कहानियों का सार है। लेकिन, यहाँ एक लड़का अपनी प्रेमिका के साथ जाता हुआ दिख रहा है, जहाँ शेर के सामने से भी बेधड़क बाइक निकाल ले गया। इसे देखकर लोग कह रहे हैं कि गर्लफ्रेंड साथ हो तो दुनिया जीत सकते हैं, शेर क्या चीज़ है।
जंगल के राजा शेर की दहाड़ सुनकर जानवर भाग जाते हैं। खासकर शेरों से भरे इस अभ्यारण्य से गुजरने से पहले 10 बार सोचना चाहिए। लेकिन, इंसान अजीब प्राणी है, जोश में हो तो किसी भी खतरे का सामना करने से नहीं हिचकिचाता। खासकर गर्लफ्रेंड साथ हो तो लड़के ज्यादा हिम्मत दिखाते हैं, ये तो सार्वकालिक सत्य है। ऐसे में गर्लफ्रेंड के साथ होने पर थोड़ा ज्यादा रिस्क लेने से भी नहीं कतराते। इसका एक जीता जागता उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को बाइक पर बैठाकर दो शेरों के सामने से निकल जाता है।
शेरों को अनदेखा करने वाला जोड़ा: kashyap_memer नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में एक मोटरसाइकिल सवार दिखाई दे रहा है। रास्ते के इस तरफ खड़े कुछ लोग उसे अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं। ये लड़का रास्ते के उस तरफ लोगों को शेरों का वीडियो बनाते देखता है। फिर भी, बाइक चलाते हुए आगे बढ़ता है। उसके साथ शायद उसकी गर्लफ्रेंड बैठी है, जिसने अपना चेहरा दुपट्टे से ढँका हुआ है।
वह शेरों के पास से गुजरते हुए उन्हें देखती है। उसी समय, शेर भी हैरान दिखते हैं कि ये लोग उन्हें अनदेखा कर कैसे जा रहे हैं। ये जोड़ा सुरक्षित वहाँ से निकल जाता है। वीडियो बना रहा शख्स भी राहत की साँस लेता है।
इस वायरल वीडियो पर लोगों ने खूब कमेंट किए हैं। एक ने लिखा, गर्लफ्रेंड के साथ होने से इसे एक्स्ट्रा पावर मिल गई। दूसरे ने लिखा - ये गर्लफ्रेंड नहीं, बीवी है, पति इसे ससुराल छोड़ने जा रहा है। कुछ लोगों ने शेर को ट्रोल करते हुए भी कमेंट किए हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News