सनकी पैसेंजर ने उड़ान के दौरान खोल दिया प्लेन का इमरजेंसी गेट, मुश्किल में पड़ी कई पैसेंजर्स की जान, देखें वीडियो

Published : May 26, 2023, 06:52 PM IST
man opens emergency gate of flight mid air

सार

एशियाना एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या OZ8124 ने जेजू द्वीप से डेगू शहर जाने के लिए उड़ान भरी थी। लैंडिंग से कुछ मिनट पहले ही एमरजेंसी गेट के पास बैठे शख्स ने मैन्युल लिवर से गेट खोल दिया।

वायरल डेस्क. साउथ कोरिया की एशियाना एयरलाइंस की एक फ्लाइट से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार को उड़ान के दौरान एक सनकी यात्री ने विमान का एग्जिट गेट खोल दिया, जिससे कई यात्रियों की जान खतरे में पड़ गए। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोलने से यात्रियों का हुआ बुरा हाल

दरअसल, एशियाना एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या OZ8124 ने जेजू द्वीप से डेगू शहर जाने के लिए उड़ान भरी थी। लैंडिंग से कुछ मिनट पहले ही एमरजेंसी गेट के पास बैठे शख्स ने मैन्युल लिवर से गेट खोल दिया। इस दौरान विमान की रफ्तार काफी तेजी थी और विमान 700 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। गेट खुलते ही जोरदार आवाज के साथ विमान के अंदर हवा भरने लगी और कई पैसेंजर्स का दम घटने लगा। तेज हवा से सामान उड़ने लगा जिससे कई यात्री घायाल हो गए। इस घटना के बाद कई यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं गेट खेालने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

यह भी देखें : समुद्र की गहराईयों में खोज कर रहा था गोताखोर, तभी सामने आई इंसानी चेहरे वाली मछली, देखें वायरल वीडियो

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल