बेरहम मम्मी: 9 साल की बच्ची पर दिखाई क्रूरता, कांप उठेगी रूह

नोएडा से शर्मनाक और दुखद मामला सामने आया है। यहां एक मां अपनी 9 साल की बच्ची के साथ क्रूरता बरत रही है। बच्ची ने मां से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताईं, जिसे सुनकर पुलिस अधिकारी भी चौंक गए। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 30, 2022 8:09 AM IST / Updated: Jun 30 2022, 02:05 PM IST

नई दिल्ली। बच्चे भगवान का रूप होते हैं। उनके साथ प्यार से पेश आना चाहिए। अगर किसी बच्चे को कोई सबसे ज्यादा प्यार करता है तो वह है उसकी मां। मगर आज के घोर कलयुग में कुछ मम्मियों के ऐसे उदाहरण सामने आए हैं, जिसे जानने के बाद आप यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या कोई मां ऐसी भी हो सकती है।  

नोएडा से ऐसा ही शर्मनाक और दुखद मामला सामने आया है। यहां 9 साल की एक बच्ची ने अपनी मां का बेरहम सच बताया है कि कैसे वह उसके साथ क्रूरता करती है। इस मां ने बच्ची के शरीर पर जगह-जगह गहरे जख्म दिए हैं, जिनके देखा भी नहीं जा सकता। 

Latest Videos

तार और चिमटे से पीटती है, दांत काटती है मां 
बच्ची ने रोते हुए बताया कि मां उसे तार और चिमटे से पीटती है। दांत से काटती है। बच्ची के शरीर चोट के बहुत से निशान हैं। बच्ची मां से खुद को बचाने की गुहार लगा रही है। इसका उसने एक वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई है। फिलहाल पुलिस ने बच्ची को मां के चंगुल से बचाते हुए त्वरित कार्रवाई के तौर पर चाइल्ड केयर को सौंप दिया है। 

पति से तलाक, बच्ची को लिया था गोद 
पुलिस के अनुसार, यह घटना नोएडा के सेक्टर 113 थाना क्षेत्र की है। बच्ची महिला के साथ सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में रहती है। इस महिला का अपने पति से तलाक हो चुका है और वह खुद एक कंपनी में काम करती है। यह उसकी खुद की बेटी नहीं है बल्कि, तलाक के बाद अकेले रहने की वजह से उसने वृंदावन से बच्ची को गोद लिया था। पुलिस ने जब महिला को  पूछताछ के लिए बुलाया तो उसने कहा कि बेटी बीमार रहती है। उसे फोड़े-फुंसी होते रहते हैं, जिससे शरीर पर ये निशान बने हैं। 

हटके में खबरें और भी हैं..

ये मॉडल नहीं ड्राइवर है, 3 करोड़ की ट्रक में सड़क पर निकलती है तब देखिए इसका ग्लैमरस अंदाज 

इस मंदिर में भगवान को लड्डू-पेड़ा या मिसरी-किशमिश नहीं, लगता है जंकफूड का भोग

सैंकड़ों फुट ऊंचाई पर दंपती बना रहा था अश्लील वीडियो, दूर बैठा शख्स टेलिस्कोप से यह देख रहा था तभी.

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार