
एक कस्टमर ने करीब 28,00 रुपए के खाने के ऑर्डर दिया। वेटर ऑर्डर लेकर आया। कस्टमर ने खाना खाया और बिल के साथ करीब 12 लाख रुपए की टिप दी। मामला अमेरिका के न्यू इंग्लैंड के न्यू हैम्पशायर का है।
एनबीसी न्यूज के मुताबिक, कस्टमर की पहचान नहीं हुई है। मामला 12 जून का है। कस्टमर ने लंदनडेरी के स्टम्बल इन बार एंड ग्रिल में दो चिली डॉग, फ्राइड अचार चिप्स और कुछ कॉकटेल का ऑर्डर दिया था। बारटेंडर ने बताया, वह एक मिस्ट्री मैन था। मैं काफी लंबे समय से ये काम कर रहा हूं, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे साथ ऐसा कुछ होगा।
शुरू में तो भरोसा ही नहीं हुआ
रेस्तरां के मालिक माइक जरेला ने कहा कि उन्हें तो शुरू में भरोसा ही नहीं हुआ। उन्हें लगा कि उन्होंने रसीद को गलत तरीके से पढ़ा है। मुझे लगा कि टाइप करने में कोई गलती हुई होगी।
लेकिन जब मेरे स्टाफ ने बताया कि ये कोई मजाक नहीं बल्कि सही है। तब जाकर मुझे भरोसा हुआ।
रात के वक्त रेस्टोरेंट का जो भी स्टाफ मेंबर थे, सभी ने टिप को बराबर-बराबर बांटा। बारटेंडर ने कहा, स्टाफ का हर मेंबर उस कस्टमर की दया के लिए आभारी था। कस्टमर ने ये दया ऐसे वक्त में दिखाई, जब कोरोना महामारी की वजह से एक साल में 110,000 से अधिक रेस्तरां और बार बंद करने पड़े।
उन्होंने कहा, टिप मिलने के बाद हमने ऊपर वाले का धन्यवाद किया। हम सभी के लिए ये एक कठिन साल था। ऐसे में ये टिप एक उम्मीद जगाती है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News