
Dawood Ibrahim news: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की मौत के अफवाहों के बीच एक ऑडियो कॉल वायरल हो रहा है। कॉल में वह अपने कथित चाचा-चाची से बात कर रहा है। बताया जा रहा है कि टेलीफोनिक वार्ता वह अपने पिता के दोस्त व पड़ोसी से कर रहा है। लेकिन यह बातचीत कबकी है इसका कोई ऑथेन्टिक रिपोर्ट नहीं है।
खुफिया टीम के इंटरसेप्ट किया गया एक कॉल काफी वायरल है। इस कॉल में कथित तौर पर दाऊद इब्राहिम अपने चाचा से फोन पर बात कर रहा है। भगोड़ा घोषित होने के बाद दाऊद इब्राहिम मुंबई में अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों से लगातार बातचीत करता रहा है। टेलीफोन पर उसकी बातचीत को खुफिया एजेंसियों हमेशा से इंटरसेप्ट करती रहीं हैं। एक ऐसा ही बातचीत वायरल है जिसमें वह अपने कथित चाचा से बात कर रहा है।
टेलीफोन पर बातचीत में दाऊद इब्राहिम को अपने पिता इब्राहिम कासकर के दोस्त और पूर्व पड़ोसी माजिद कालिया से बात करते हुए सुना जा सकता है। डॉन उनको अंकल कहकर बुलाता है। हालांकि, बातचीत में उसके कथित चाचा माजिद उसकी आवाज को लेकर सशंकित हैं और बार-बार यह तस्दीक करने में लगे हैं कि क्या वह दाऊद ही है। बातचीत में दाऊद अपने कथित चाचा माजिद कालिया से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछता है। इलाज करा रहे या नहीं इस बारे में जानकारी लेने की कोशिश करता है। फिर वह हनीफ और फारुख के बारे में पूछता है। इस पर उसके चाचा बताते हैं कि हनीफ काम पर जाता है लेकिन फारुख कुछ नहीं कर रहा।
इसके बाद वह पूछता है कि पहचान नहीं रहे, दाऊद बोल रहा। तो वह कहते हैं कि दाऊद की आवाज नहीं है यह। फिर वह खुद को लगातार दाऊद होने का दावा करता है लेकिन माजिद आवाज मेल नहीं खाने की बात करते हैं। फिर वह कहता है कि फोन, चच्ची को दो।
मुंबई बम कांड के बाद देश छोड़ भाग गया था दाऊद
दाऊद इब्राहिम 80 के दशक के अंत में देश छोड़कर भाग गया। इसके बाद सबसे पहले यूएई में अपना ठिकाना बनाया। 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट के बाद उसने संयुक्त अरब अमीरात छोड़ दिया। इसके बाद पाकिस्तान उसकी शरणस्थली बनी। वह कराची के क्लिफटन में बस गया।
यह भी पढ़ें:
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को जहर देकर मारने की कोशिश ! D-कंपनी में हड़कंप
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News