Delhi: आगे पुलिस पीछे बाइक सवार करता रहा जानलेवा स्टंट, Video हुआ वायरल

Published : Jul 31, 2023, 12:39 PM ISTUpdated : Jul 31, 2023, 12:42 PM IST
bike stunt

सार

सोशल मीडिया पर फेमस होने का खु्मार लोगों में इस कदर चढ़ा हुआ है कि वह कुछ करने को तैयार हो जाते हैं। सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां एक युवक रोड पर बैखोफ होकर स्टंट करते दिखाई दिया तो वहीं बाइक के आगे पुलिस की PCR चल रही है 

वायरल डेस्क। कहते हैं जब विनाश निकट हो तो इंसान को कुछ समझ नहीं आता। वो लगातार ऐसी गलतियां करता जाता है जिससे उसे नुकसान उठाना पड़े। आपकी फीड पर सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोगों को जान से खिलवाड़ की कई वीडियो आपने जरुर देखें होंगे। कभी लोग खतरनाक स्टंट करते हैं तो कभी ऊंचाई से छलांग लगाते हैं।  लेकिन हाल का एक वीडियो सोशल मीडिाया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग हैरान है। इस वीडियो में युवक पुलिस के सामने ही बाइक से स्टंट करता नजर आ रहा है।

बीच रोड शख्स कर रहा स्टंट

पुलिस का काम लोगों को सुरक्षा प्रदान करना है और वह इस काम को बखूबी निभा भी रहे हैं लेकिन कुछ लोग आए दिन कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करते हैं। ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां बीच सड़क एक युवक स्टंट करते हुए रील बना रहा है। वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि कैसे बाइक सवार युवक स्टंट कर रहा है और आगे-आगे पुलिस की गाड़ी चल रही है। वायरल वीडियो राजधानी दिल्ली का है।

 

 

 

बेखौफ ड्राइविंग का वीडियो वायरल

बहरहाल, वायरल हो रहे वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसे पुलिस का भी कोई खौफ नहीं है। इस तरह बीच सड़क स्टंट करना उसके साथ दूसरों की जान को भी जोखिम में डाल सकता था। वहीं वीडियो को ट्विटर पर प्रिया राजपूत के नाम के एकाउंट से शेयर किया है। वीडियो वायरल पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। यूजर्स का कहना है, इस तरह के कृत्यों को देखने के बाद भी पुलिस तमाशाबीन बनी हुई है। लोगों का कहना है, इस तरह के वीडियो को शेयर करने से इन लोगों को और पॉपुलैरिटी हासिल हो रही है। वहीं कुछ यूजर्स ने पुलिस से युवक पर एक्शन लेने की मांग की। 

 

PREV

Recommended Stories

अजीब घटना: मां की सोने की चेन के टुकड़े-टुकड़े करके बेटे ने क्लासमेट्स को कर दिया गिफ्ट!
कंपनी के गेट पर क्यों भूख हड़ताल पर बैठा कर्मचारी, 21 साल की सेवा के बाद उठाया कदम