डेटिंग ऐप पर महिला टीचर ने ऐसे युवक को दिल दे दिया.. वीडियो में लोग समझते हैं मां और बेटा  

Published : Oct 25, 2022, 07:23 AM IST
डेटिंग ऐप पर महिला टीचर ने ऐसे युवक को दिल दे दिया.. वीडियो में लोग समझते हैं मां और बेटा  

सार

इंटरनेट पर एक महिला और युवक का रिलेशन सुर्खियों में है। महिला पेशे से टीचर है और दोनों की उम्र में बड़ा अंतर है और यही खास वजह है, जो इनके रिलेशन को सुर्खियों में बनाए हुए हैं। दोनों की मुलाकात टिंडर डेटिंग ऐप पर हुई थी। 

ट्रेंडिंग डेस्क। अमरीका की 48 साल की एक महिला, जिसका नाम रशेल है, इन दिनों इंटरनेट पर सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल, उसने बेटे की उम्र के लड़के को बनाया Boy Friend लिया है। लड़के की उम्र 25 साल है, जबकि महिला एक बेटा ऐसा भी है, जिसकी उम्र 23 साल है, यानी महिला ने बेटे की उम्र से महज दो साल बड़े लड़के को ब्वाय फ्रेंड बना लिया। यही नहीं, ये दोनों सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर अपने वीडियो भी पोस्ट करते हैं, जिससे लोग इन्हें अक्सर मां और बेटा समझ लेते हैं। 

रशेल के ब्वाय फ्रेंड का नाम एलेक्स है और दोनों वीडियो में अक्सर अपनी मुलाकातों, डेट्स के दौरान किए गए रोमांस और रिश्ते पर खुलकर बात करते हैं। यही नहीं इस रशेल और एलेक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर कुछ वीडियो पोस्ट कर नुस्खे भी बताएं हैं कि अधिक उम्र वाली महिलाओं के साथ डेट कैसे करें। इनके ये वीडियो खूब वायरल हुए और लाखों बार देखे जा चुके हैं। 

हालांकि, रशेल और एलेक्स के रिलेशन उनके इस वीडियो के बाद ही सुर्खियों में आए। यूजर्स उनके वीडियो देखने के बाद इस उलझन में हैं उनके रिश्ते को क्या नाम दें और कहीं ये फेक तो नहीं है। वैसे, इस वीडियो में रशेल और एलेक्स न स्पष्ट कर दिया है कि दोनों मां और बेटे नहीं हैं बल्कि, गर्लफ्रेंड और ब्वाय फ्रेंड हैं। उन्होंने ऐसे कई वीडियो टिकटॉक पर पोस्ट किए हैं, जिनमें उन्होंने अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया है। 

बेटों ने मां से कहा- अपने रिश्ते का खुलासा सबके सामने करें 
दरअसल, रशेल जिस स्कूल में पढ़ाती हैं, उसके छात्रों ने उन्हें नए रिश्ते को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया था। वहीं, उस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक वीडियो को देखने के बाद उलझन में थे, क्योंकि वे जानते थे कि महिला टीचर के दो बेटे हैं, जिनकी उम्र 23 साल और 19 साल है। बड़े बेटे का नाम बेन है, जबकि छोटे बेटे का नाम जॉर्ज है। बेटों का कहना है कि शुरुआत में उन्हें मां के नए रिश्ते से दिक्कत थी। लोग हमें मां और एलेक्स के वीडियो भेजते थे और सवाल करते थे, जिससे हम काफी दुखी होते। तब तक मेरी मां ने एलेक्स के साथ अपने रिश्ते का खुलासा नहीं किया था। इसके बाद हमने अपनी मां से बात की और रिश्ते के बारे में सभी को बताने को कहा। अब सब कुछ सामान्य हो चुका है। 

खबरें और भी हैं.. 

अब भी होती है ऐसी पढ़ाई, कबूतर.. खरहा.. गमला पढ़ते बच्चे के हावभाव देख यूजर्स ने पूछा- हाउज द जोश 

सीट बेल्ट पहनना कितना जरूरी है, यह बात इस गधे को भी समझ में आ गई होगी, जरूर देखिए वीडियो 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल