सिर्फ भारत ही नहीं इन देशों में भी होती है दीपावली पर सार्वजनिक छुट्टी, न्यूयार्क में भी मेयर ने किया ऐलान

Published : Oct 24, 2022, 07:18 AM IST
सिर्फ भारत ही नहीं इन देशों में भी होती है दीपावली पर सार्वजनिक छुट्टी, न्यूयार्क में भी मेयर ने किया ऐलान

सार

वैसे तो दीवाली का पर्व हिंदुओं का है और इसे भारत के अलावा, जिस भी देश में हिंदू रहते हैं, वहां धूमधाम से मनाते हैं। मगर कई देशों की सरकारें भी ऐसी हैं, जाे इस पर्व में शरीक होती हैं और उन्होंने दीवाली पर नेशनल हॉलिडे घोषित किया हुआ है। 

ट्रेंडिंग डेस्क। दीपावली ऐसा पर्व है, जिसे न सिर्फ भारत में बल्कि, विदेशों में भी लोग धूम-धाम से मनाते हैं। ऐसे में कुछ देशों में आफिशियल छुट्टी भी होती है। जो लोगों की खुशी को बढ़ा देती है। खासकर नेपाल, भूटान, मॉरिशस, मलेशिया, सिंगापुर समेत कई अफ्रीकी देश हैं, जो दीवाली सेलिब्रेशन के लिए आधिकारिक तौर पर नागरिकों को छुट्टी देते हैं। बाकायदा इन्होंने इस पर्व को नेशनल हॉलिडे के तौर पर घोषित किया हुआ है। आइए जानते हैं, वे कौन से देश हैं, जिन्होंने दीवाली पर अपने देश में नागरिकों को आधिकारिक छुट्टी दी हुई है। 

अमरीका के न्यूयॉर्क में भी दीवाली के दिन छुट्टी होती है। खुद न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने इसका ऐलान किया है। साथ ही, यहां लोग जमकर दीवाली का जश्न मनाते हैं। न्यूयॉर्क के  टाइम्स स्क्वायर को काफी भव्य तरीके से संजाया जाता है। 

मॉरिशस में लगभग 80 प्रतिशत आबादी हिंदुओं की है। यहां सरकार ने दीवाली पर आधिकारिक छुट्टी का ऐलान किया हुआ है। देशभर में दीवाली पर रौनक देखते ही बनती है। 

मलेशिया में भी काफी संख्या में हिंदू रहते हैं। यहां दीवाली हरि दीवाली के तौर पर प्रचलित है। लोग खूशबूदार तेल और इत्र लगाकर स्नान करते हैं। सरकार ने दीवाली को नेशनल हॉलिडे घोषित किया हुआ है। 

सिंगापुर  में भी दीवाली के दिन सरकार ने छुट्टी घोषित की हुई है। रात में लोग घर सजाते हैं और साथ में पूरा शहर और बाजार रोशनी से जगमग करता है। लोग पूजा करते हैं और आतिशबाजी करते हैं। 

श्रीलंका में भी सरकार ने दीवाली के दिन आधिकारिक छुट्टी घोषित किया हुआ है। यहां तमिल समुदाय के लोग खूब हर्ष और उल्लास से यह पर्व मनाते हैं। 

नेपाल में भी दीवाली धूमधाम से मनाई जाती है और यहां यह पांच दिन का पर्व है। यहां सरकार ने आधिकारिक छुट्टी का ऐलान किया हुआ है। इसे तिहार भी कहते हैं। इसमें देवी लक्ष्मी के साथ गाय, कुत्ते और कौवे की पूजा भी की जाती है।  

फिजी में भारी संख्या हिंदू परिवार रहते हैं। यही नहीं यहां बड़ी संख्या में लोग हिंदी भाषा में बात करते हैं। दीवाली के दिन यहां की रौनक देखते ही बनती है। इस दिन को सरकार ने आधिकारिक छुट्टी के तौर पर घोषित किया हुआ है। 

त्रिनीदाद और टोबैगो में सरकार ने दीवाली पर आधिकारिक छुट्टी का ऐलान किया हुआ है। यहां बड़ी संख्या में हिंदू आबादी रहती है, ऐसे में दीवाली पर यहां खूब रौनक रहती है। 

खबरें और भी हैं.. 

Deepawali 2022: क्या होता है ग्रीन पटाखा, जानिए पारंपरिक पटाखों से कितना कम होता है इनका प्रदूषण स्तर

अब भी होती है ऐसी पढ़ाई, कबूतर.. खरहा.. गमला पढ़ते बच्चे के हावभाव देख यूजर्स ने पूछा- हाउज द जोश

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल