अमरीका में एक कुत्ता सुर्खियों में है.. तस्वीरों में देखिए क्या हुआ उसके साथ, दिल छू लेगी उसकी स्टोरी

Published : Aug 04, 2022, 06:37 AM IST
अमरीका में एक कुत्ता सुर्खियों में है.. तस्वीरों में देखिए क्या हुआ उसके साथ, दिल छू लेगी उसकी स्टोरी

सार

अमरीका में एक कुत्ता इन दिनों सुर्खियों में है। उसे किसी ने गोली मार दी, मगर चामात्कारिक रूप से वह बच गया। ऑर्थर नाम के इस कुत्ते को दोनों आंख के बीच में गोली मारी गई थी। पीएसपीसीए अब आरोपी की तलाश कर रही है। 

लेंसेस्टर (अमरीका)। एक कुत्ते को सिर में गोली लगी, मगर यह चमत्कार ही कहा जाएगा कि वह अब भी जिंदा है। मामला संयुक्त राज्य अमरीका यानी यूएसए का है। यह कुत्ता वहां ब्रीडिंग फॉर्म में था, मगर कुछ हफ्तों पहले वह भाग गया और लापता हो गया था। पेंसिलवेनिया सोसाइटी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स यानी पीएसपीसीए ने सोशल मीडिया पर इस कुत्ते की तस्वीर पोस्ट की है। 

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस कुत्ते का नाम ऑर्थर है कैप्शन में इसकी स्टोरी शेयर की गई है। इसमें लिखा है, यह बेहद भाग्यशाली है और अब भी जीवित है। पीएसपीसीए की ओर से बताया गया कि लेंसेस्टर काउंटी के ग्रामीण कस्बे न्यू हॉलेंड में एक बाड़े में मिला। वह रेंगते हुए तार के जाल को पार कर गया और खेतों में घुस गया। खेत के मालिक ने उसे गोली मार दी थी और कुत्ते को मरा हुआ समझकर वे भाग गए। कुछ लोगों ने घायल अवस्था में कुत्ते को देखने के बाद पीएसपीसीए को इसकी जानकारी दी। 

 

 

ऑर्थर का इलाज कर रहे पशु चिकित्सकों ने बताया कि उसे आंखों के बीच गोली मारी गई थी। गोली मारने वालों को लगा कि यह मर गया है और उसे छोड़कर भाग गए। जाने से पहले उन्होंने उसे मलबे से ढंक दिया था। कुत्ते के सिर में बड़ा सा घाव था। वह बेहद दर्द में था और होश में आने के बाद खूब जोर-जोर से चिल्ला रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसे देखा और पीएसपीसीए को फोन किया। इस टीम के आने के बाद उसे डॉक्टरों के पास इलाज के लिए ले जाया गया। यहां पेन किलर और एंटीबायोटिक्स दी गई, जिसके बाद अब उसे आराम है। 

गोली इस एंगल से उसके सिर में गई कि दिमाग को नुकसान नहीं हुआ 
डॉक्टरों के अनुसार, एक्सरे में स्पष्ट हुआ है कि उसे करीब से गोली मारी गई है। बहरहाल, उसे इस एंगल से गोली मारी गई कि वह उसके दिमाग में नहीं लगी। हालांकि, वह उसके सिर में एक बड़ा सा छेद कर गई है और इसने उसके श्वसन नली तथा मुंह को नुकसान पहुंचाया है। घायलावस्था की वजह से उसके सिर के आसपास कीड़े लग गए थे। कान में भी इन्फेक्शन हो गया था। हालांकि, अब वह खतरे से बाहर है। अब पीएसपीसीए की टीम उस आदमी की तलाश कर रही है, जिसने इसे गोली मारी है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

बेटे-बहू के साथ मां भी गई हनीमून पर.. लौटने पर पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा 

मछली भी होती है बाघ की रिश्तेदार! जानिए क्या नाम है इसका और कहां मिली 

500 कारीगर-4 शिफ्ट में काम...हर घर तिरंगा अभियान के लिए अब्दुल गफ्फार की दुकान पर रोज बन रहा डेढ़ लाख झंडा 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल