जानें कौन है मुकेश अंबानी के बचपन का दोस्त, दोस्ती की खातिर मुंबई में दिया इतना महंगा घर, चौंका देगी कीमत

Friendship day 2022: मुकेश अंबानी के बचपन के दोस्त मनोज अंबानी रिलायंस में चार स्टार्टअप को लीड कर चुके हैं। मनोज मोदी अंबानी परिवार की तीनों पीढ़ियों के साथ काम कर चुके हैं। मुकेश और मनोज दोनों एकदूसरे पर बेहद भरोसा करते हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 7, 2022 7:08 AM IST

मुंबई। Friendship day 2022: मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी से हर कोई परिचित होगा। आज हम आपको उनके बचपन के दोस्त मनोज मोदी के बारे में बता रहे हैं। दोनों एक दूसरे पर बेहद भरोसा करते हैं और एकदूसरे को सम्मान देते हैं। मुकेश अंबानी ने अपने इस खास दोस्त को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड बोर्ड में अहम स्थान दिया हुआ है। बताया जाता है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज में जो भी प्रमुख डील होती है, उसके पीछे मनोज का रोल महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में सभी ये चर्चा करते हैं कि मनोज मोदी मुकेश अंबानी के दाहिने हाथ माने जाते हैं। 

वहीं, हाई प्रोफाइल मनोज मोदी सार्वजनिक जीवन में काफी लो प्रोफाइल बनकर जीते हैं। वे सुर्खियों में भी नहीं आते और पर्दे के पीछे रहकर अहम रोल निभाते रहते हैं। दावा किया जाता है कि मनोज मोदी की वजह से फेसबुक रिलायंस जियो में निवेश करने के लिए राजी हुआ था। तब कुछ ही महीने पहले आई रिलायंस जियो के लिए 43 हजार 574 करोड़ रुपए की डील बेहद महत्वपूर्ण साबित हुई थी। 

अंबानी परिवार की तीनों पीढ़ियों संग काम कर चुके हैं मनोज मोदी 
दावा किया जाता है कि मुकेश और मनोज की दोस्ती स्कूल में हुई थी, तब वे मुंबई के हिल ग्रोंजे स्कूल में पढ़ रहे थे। यहीं से दोस्ती का शुरू हुआ सफर लगातार अब तक जारी है। मनोज मोदी को उन्होंने रिलायंस में 1980 में जोड़ा। इसके बाद 2007 में रिलायंस रिटेल का सीईओ बना दिया। दिलचस्प तथ्य यह है कि मनोज मोदी ने धीरुभाई अंबानी के साथ भी काम किया है। मुकेश अंबानी के साथ काम कर चुके हैं और अब उनके बेटे आकाश अंबानी के साथ काम कर रहे हैं। यानी मनोज ने अंबानी परिवार की तीनों पीढ़ियों संग काम कर लिया है। 

लाइमलाइट से दूर रहते हैं मनोज, मुकेश समय-समय पर देते रहते हैं महंगे गिफ्ट 
रिलायंस जियो में फेसबुक की डील के साथ-साथ रिलायंस की जामनगर वाली रिफाइनरी की डील में भी मनोज ने महत्वपूर्ण रोल अदा किया था। वैसे, रिलांयस के चार स्टार्टअप को हेड कर चुके मनोज बेहद सादगीपूर्ण जीवन जीते हैं और लाइमलाइट से दूर रहते हैं। वे इन डील्स का श्रेय भी नहीं लेते और साफ तौर पर इससे इंकार कर देते हैं। उनका कहना होता है कि यह सब रिलायंस की टीम करती है। वहीं, मुकेश भी मनोज को समय- समय पर उपहार से नवाजते रहते हैं। दावा किया जाता है कि इस साल की शुरुआत में मुकेश ने मनोज को पंद्रह सौ करोड़ रुपए का आलीशान बंग्ला बतौर गिफ्ट दिया। इस 22 मंजिल वाले घर में हर सुख-सुविधा का ख्याल रखा गया है। इसके अलावा घर की देखभाल और अन्य कामकाज के लिए 175 नौकरों की बड़ी  सी फौज भी उन्हें दी गई थी। 

हटके में खबरें और भी हैं..

बेटे-बहू के साथ मां भी गई हनीमून पर.. लौटने पर पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा 

मछली भी होती है बाघ की रिश्तेदार! जानिए क्या नाम है इसका और कहां मिली 

500 कारीगर-4 शिफ्ट में काम...हर घर तिरंगा अभियान के लिए अब्दुल गफ्फार की दुकान पर रोज बन रहा डेढ़ लाख झंडा 

Read more Articles on
Share this article
click me!