पहाड़ी की चोटी पर है, इंटरनेट कनेक्शन भी नहीं, फिर कैसे 'सुरला' बना राज्य का पहला फुली वैक्सीनेटेड गांव

Published : Jun 28, 2021, 04:24 PM IST
पहाड़ी की चोटी पर है, इंटरनेट कनेक्शन भी नहीं, फिर कैसे 'सुरला' बना राज्य का पहला फुली वैक्सीनेटेड गांव

सार

गोवा के सत्तारी तालुका का सुरला, राज्य का पहला ऐसा गांव बन गया है जहां कोविड-19 के खिलाफ पूरी तरह से टीका लगाया गया है।

मुंबई. देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद वैक्सीनेशन तेज कर दिया गया था, नतीजा ये हुआ कि गोवा के सत्तारी तालुका के सुरला राज्य का पहला गांव बन गया, जहां सभी को कोविड-19 की वैक्सीन लग चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। 

पहाड़ी पर स्थित है गांव
वालपोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर श्याम कंकोंकर ने कहा कि उनकी टीम ने एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित गांव के हर घर का दौरा किया और परिवार के सभी सदस्यों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरुक किया। 

उन्होंने कहा कि वालपोई से लगभग 50 किलोमीटर और पणजी से 76 किलोमीटर दूर इस गांव में इंटरनेट कनेक्शन नहीं है। इससे रजिस्ट्रेशन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। ऐसे में रजिस्ट्रेशन ऑफ लाइन किया गया, फिर 218 निवारिसियों को वैक्सीन लगाई। अब यह पूरी तरह से वैक्सीन लगवाने वाला गांव बन गया है। 

गांव में 400 निवासी हैं, 300 को वैक्सीन लगी
स्थानीय पंचायत सदस्य सूर्यकांत गावास ने कहा कि गांव में 400 निवासी हैं, जिनमें से करीब 300 लोग वैक्सीन के योग्य हैं। हम राज्य सरकार और स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे के आभारी हैं कि जिनकी कोशिशों के बाद हमारे गांव में वैक्सीनेशन अभियान पूरा हुआ।

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO