
वायरल डेस्क। सोशल मीडिया पर रोजाना तमाम मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी बच्चों की अजीबोगरीब हरकतें वीडियो में कैद हो जाती है तो कभी किसी जानवर की हरकतें देखकर यूजर्स उसे खूब लाइक और शेयर करते हैं। कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर जारी वीडियो देख लोग खूब इंजॉय करते हैं। वायरल वीडियो में आपने मुर्गों की लड़ाई से लेकर उनकी कई सारी हरकतें तो देखी होंगी लेकिन फिलहाल एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक मुर्गी किसी पक्षी की तरह तेजी से उड़ते हुए एक नदी पार कर जाती है।
किसी मुर्गी की उड़ने की क्षमता कितनी होगी ?
किसी मुर्गी की उड़ने की क्षमता कितनी होती होगी। एक अंदाजा भी लगाएं तो बहुत ज्यादा तो नहीं होगी, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक मुर्गी का ऐसा वीडियो देखने को मिला है कि आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। वीडियो में मुर्गी ने अपना फ्लाइंग टैलेंट दिखाकर सोशल मीडिया यूजर्स को भी हैरान कर दिया है। इतनी लंबी उड़ान तो कई ठीक-ठाक उड़ने वाला पक्षी ही भर सकता है।
मुर्गी ने उड़ते हुए पार कर ली नदी
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक मुर्गी को तेजी से उड़ते हुए एक पूरी नदी को पार करते दिखाया गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एक लाख से अधिक यूजर्स देख चुके हैं और शेयर भी कर चुके हैं। वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ है। इस वीडियो को 12.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। यूजर्स ने कई सारे कमेंट्स भी दिए हैं। कुछ ने मुर्गी की मैराथन उड़ान कहा है तो कुछ ने उसके इस प्रयास की सराहना की है। इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है।
देखें वीडियो
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News