
वायरल न्यूज, Hezbollah Chief Hassan Nasrallah death :आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह को इजरायली की खुफिया एजेंसी मोसाद ने मिट्टी में मिला दिया है। लेबनान की राजधानी बेरुत' (Beirut) में इजरायली सेना के विमानों ने टारगेट सेट करते एक बिल्डिंग और उसके नीचे बने बंकर को नेस्तनाबूत कर दिया है। वहीं कुछ दिन खामोश रहने के बाद हिजबुल्लाह ने इस हमले में नसरल्लाह की मौत को कंफर्म कर दिया है। इजराइल के टॉप कमांडर ने अपने सफल मिशन का जानकारी नेशनल टीवी पर दी है। वहीं लेबनान के साथ ईरान में शोक पसरा हुआ है। दुनिया के कई देशों में हिजबुल्लाह सपोर्टस अभी भी सदमें में हैं। वहीं इस घटना की सूचना देते हुए एक फीमेल एंकर रो पड़ी ।
हसन नसरल्लाह की मौत पर र पड़ी न्यूज एंकर
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नसरल्लाह की मौत की खबर बताते एक फीमेल एंकर इमोशनल हो गई। वो पूरी घटना की जानकारी दे रही थी, इस दौरान उसकी ज़ुबान लड़खड़ा गई । कुछ पलों के लिए तो वो एकदम खामोश हो गई । फिर उसने खुद को संभालते हुए घटना की पूरी इंफॉमेशन शेयर की है। देखने में ये एंकर मजबूत इरादों वाली महिला लग रही थी, लेकिन नसरल्लाह की मौत की खबर बताते हुए वो रो पड़ी । न्यूज देते समय उसकी आंखें गीली हो गई। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
न्यूज एंकर का नसरल्लाह की मौत की खबर के दौरान रोते हुए देखा जा सकता है। 24 घंटों में इस वीडियो को 356 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं नेटीजन्स ने इस पर जमकर कॉमेन्ट किए हैं। एक यूजर ने लिखा-
उसके बाल क्यों नहीं ढके हुए हैं?
उसका चेहरा क्यों नहीं ढका हुआ है?
उसके बाल क्यों रंगे हुए हैं?
वह मेकअप क्यों करती है?
वह पब्लिकली क्यों बोल रही है?
वह इस्लाम का खंडन करती है।
निश्चित रूप से वह पत्थर मारकर मौत की हकदार थी...
वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मैं ये वीडियो देख रहा हूं, मैं 100 फीसदी कंफर्म नहीं हूं लेकिन क्या ये प्रोपेगेंडा है। हिजबुल्लाह अब देश पर कंट्रोल नहीं कर सकता है ? ऐसा लगता है कि लेबनान इस आतंकी ग्रुप का कैदी था।
ये भी पढ़ें-
नई बहू ने गूंथा नई टेक्नीक से आटा, Viral Video देख हो जाएग मूड फ्रेश
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News