सड़क पर बिखर गए गोलगप्पे, वीडियो बनाकर जिसने इंटरनेट पर डाला.. उसकी तो आ गई शामत, यूजर्स ने लगा दी क्लास

एक इंस्टाग्राम यूजर को सड़क पर परेशान हो रहे वेंडर की रील बनाना भारी पड़ गया। उसकी रील देखने के बाद नेटिजंस भड़क उठे और उसकी जमकर क्लास लगा दी। हालांकि, यूजर ने बाद में मकसद स्पष्ट किया, लेकिन नेटिजंस सुनने को तैयार नहीं। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 3, 2022 8:27 AM IST / Updated: Aug 03 2022, 01:59 PM IST

ट्रेंडिंग डेस्क। बीते डेढ़ दशक में लोगों का जीवन बदलने में सोशल मीडिया ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। खासकर, वे लोग जो रोज कड़ी मेहनत कर सर्विस देते हैं। वह भी बिना तारीफ हासिल किए। कभी कोई ब्लॉगर उनकी रचनात्मकता अपने वीडियो के जरिए लोगों तक पहुंचा देता है, तभी लोग उस शख्स की मेहनत और काबिलियत जान पाते हैं। मगर कई बार ब्लॉगर कुछ ऐसे वीडियो पोस्ट कर देते हैं, जो उन्हें आलोचना की वजह बना देता है। 

ऐसा ही मामला इन दिनों एक इंस्टाग्राम यूजर के साथ हुआ, जो अक्सर पॉजिटिव और इन्सपायरिंग कंटेट लेकर आता है, मगर इस बार उसकी पोस्ट की वजह से यूजर्स ने उसकी सरेआम क्लास लगा दी। इंस्टाग्राम यूजर ने अपने अकाउंट से एक वेंडर का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसके गोलगप्पे सड़क पर बिखर गए थे। गाड़ियां लगातार गुजर रही थीं और वेंडर इनके बीच अपने बचे हुए गोलगप्पे उठा रहा था। इस वीडियो क्लिप को दो करोड़ से अधिक बार देखा गया, जबकि साढ़े पांच लाख से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाईक किया है। 

Latest Videos

 

 

इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, मैंने अपनी कार को थोड़ा धीमा किया, जिससे उसकी मदद कर पाऊं, मगर ट्रैफिक की वजह से मैं ऐसा नहीं कर पाया। मैं कार चला रहा था। रास्ते में जब इस वेंडर की हालत को देखा तो कार को थोड़ा धीरे किया, मगर पीछे से लगातार गाड़ियों के हॉर्न बजने लगे और मुझे अपनी कार की स्पीड बढ़ाकर निकलना पड़ा। जीवन कठिन है। जब आप पैसे कमाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, तो आपको ऐसी चुनौतियों से भी रूबरू होना पड़ता है। 

'कार पार्क कर मदद करनी चाहिए थी, बहाना नहीं चलेगा' 
बहरहाल, इंस्टाग्राम यूजर ने किस इरादे से यह वीडियो क्लिप पोस्ट की, इसका तो पता नहीं, मगर नेटिजंस ने उसकी क्लास लगा दी और जमकर खरी-खोटी सुनाई। नेटिजंस ने इस बात को लेकर यूजर की आलोचना की, क्योंकि उसने वेंडर का सिर्फ वीडियो बनाया, जबकि वह उसकी मदद कर सकता था। एक यूजर ने लिखा, अगर आप वास्तव में परवाह करते, तो वीडियो बनाकर पोस्ट करने की जगह, उसकी मदद करते। दूसरे यूजर ने लिखा, आपको वीडियो बजाने की जगह, उसकी मदद करनी चाहिए थी। एक अन्य यूजर ने लिखा, बहाना नहीं चलेगा, आप अपनी कार कहीं पार्क कर उसकी मदद कर सकते थे, बजाय इसके कि वीडियो बनाकर क्लिप यहां पोस्ट करें। वैसे, कुछ नेटिजंस ने यूजर का बचाव भी किया। एक यूजर ने लिखा, इस आदमी ने यह वीडियो बनाया, क्योंकि वह कार चला रहा था। बीच में रूकने की इजाजत नहीं होती। कम से कम उसने कुछ अच्छा संदेश देने के लिए ऐसा किया। 

क्लास लगने के बाद इंस्टाग्राम यूजर ने वीडियो पोस्ट करने की वजह बताई 
इसके बाद यूजर ने भी अपने इरादे को स्पष्ट करने के लिए लिखा, मैंने ऐसे वेंडरों के संघर्ष को दिखाने के लिए यह रील बनाई। मैं चाहता हूं लोग सालभर उनका सामान खरीदें, जिससे उन्हें समर्थन मिले और जीवन स्तर सुधरे। इस रील  का मकसद संघर्ष दिखाना और ऐसे वेंडर्स का समर्थन करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करने का था। यह एक दिन या किसी एक गोलगप्पे बेचने वाले के लिए नहीं है बल्कि, सालभर उनका समर्थन करने के लिए है। पिछले दो साल से कम कारोबार की वजह से उनकी कमर पहले ही टूट चुकी है। अब वे कड़ी मेहनत कर वापस लौट रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि वीडियो देखने के बाद आपको अहसास होगा कि बड़े हाई-एंड कैफे और रेस्त्रां की तुलना में उनका काम कितना मुश्किलभरा है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

बेटे-बहू के साथ मां भी गई हनीमून पर.. लौटने पर पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा 

मछली भी होती है बाघ की रिश्तेदार! जानिए क्या नाम है इसका और कहां मिली 

500 कारीगर-4 शिफ्ट में काम...हर घर तिरंगा अभियान के लिए अब्दुल गफ्फार की दुकान पर रोज बन रहा डेढ़ लाख झंडा 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

करोलबाग हादसाः 'मां चिंता मत करना' 12 साल के अमन की मौत ने हर किसी को रुलाया
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
हरियाणा BJP संकल्प पत्र की 20 बड़ी बातें: अग्निवीर को पर्मानेंट जॉब-महिलाओं को 2100 रु.
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ