कपड़े की तरह इंसान को धो देती है मशीन, जापान का नया अविष्कार !

Published : Dec 09, 2024, 03:08 PM ISTUpdated : Dec 09, 2024, 03:12 PM IST
human washing machine

सार

जापान ने एक 'ह्यूमन वॉशिंग मशीन' बनाई है जो आपको बिना हाथ पैर चलाए नहला सकती है! ये मशीन एआई और हाई-स्पीड जेट्स से लैस है, जो शरीर की गंदगी को बुलबुलों से साफ करती है।

वायरल न्यूज, japan human washing machine ai powered bathing । इंसान मशीनों का गुलाम होता जा रहा है। हमारे घर पहले से ही वॉशिग मशीन, टीवी, प्रिज, एसी, कम्प्यूटर, प्यूरीफायर, मिक्सी और ना जाने कितने उपकरणों से भरा हुआ है, जिसकी जैसी जरुरत होती है वो उसके मुताबिक मशीनें खरीद लाता है। शायद इस वजह से इंसान लेजी होता जा रहा है। बावजूद इसके मॉडर्न युग का इंसान जल्दी थक जाता है,फिर थकान मिटाने के लिए शॉवर लेता है। लेकिन अब तो इसकी भी जरुरत नहीं है, दरअसल अब नहाने के लिए हाथ पैर मारने की जरुरत नहीं है। जापान में ऐसी मशीन ईजाद कर दी है, जो आपको नहला धुलाकर कर सजा संवारकर निकालती है।

भारतीय कस्टमर के लिए बेहद विश्वसनीय है जापानी टेक्नालॉजी
जापान अपनी टेक्नालॉजी के लिए जाना जाता है। दुनियाभर में यहां के रोबोट की डिमांड है। भारत में तो जापानी कंपनियों के व्हीकल घर-घर में मौजूद हैं। मारुति- सुजुकी कारें, सुजकी बाइक अपनी मजबूती के लिए जानी जाती हैं। वहीं अब इस देश के इंजीनियरों ने नया कारनामा करते हुए ह्यूमन वॉशिंग मशीन बना दी है। एआई टेक्नीक से चलने वाली ये मशीन से बिना किसी तकलीफ के कोई भी आदमी नहा सकता है।

 

 

इसमें नहाने से मिलती जबरदस्त ताजगी
ह्यूमन वॉशिंग मशीन में ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक पॉड बनाया गया है। इसे गुनगुने पानी से आधा भरा जाता है, इसके बाद इसमें लगा हाई स्पीड जेट एयर bubbles बनाता है। जैसे ही ये बुलबुले शरीर से टकराते हैं तो फट जाते हैं। इससे बनने वाली वेव्स बॉडी से गंदगी हटाने के लिए प्रेशर बनाती जाती है। इससे स्किन के अंदर की गंदगी भी साफ हो जाती है। ये आम स्नान से ज्यादा ताजगी देता है। इसे यूज करने के बाद स्किन ग्लोइंग हो जाती है।
ये भी पढ़ें-  

Pakistan Got Talent में कंटस्टेंट ने लिया भारत का नाम,भड़क गए जज, देखें वीडियो

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल