
वायरल न्यूज, kolhapur man declared dead comes back । महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक अजीबोगरीब घटना में 65 साल का शख्स मरकर जिंदा हो गया । एक प्रायवेट हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने 65 साल के एक बुजुर्ग की नाड़ी चेक की, उसकी सांसें बंद हो चुकी थीं, लिहाजा डॉकटर्स ने शख्स को मृत घोषित करते हुए परिजनों को सॉरी कह दिया। वहीं रोते बिलखते परिजन शव को एंबुलेंस में लेकर घर के लिए रवाना हो गए।
बीते महीने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में पांडुरंग उल्पे नाम के शख्स को हार्ट अटैक के बाद निजी हॉस्पिटल ले जाया गया था। डॉक्टरों ने इसकी नाड़ी को चेक किया। उसकी दिलों की धड़कनों को थमा देख, मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों में रोना-गाना शुरु हो गया। इसके बाद परिवार उल्पे की बॉडी को एंबुलेंस में लेकर निकले। इस दौरान एंबुलेंस एक ऊंचे से स्पीड़ ब्रेकरसे गुजरी। इस दचक्के ने तो जैसे मुर्दा के शरीर में प्राण फूंक दिए। उसके हाथों में हरकत देख पत्नी ने एंबुलेंस चालक को बताया, इसके बाद इस मुर्दा हो चुके इंसान को वापस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज हुआ...आज वे सक्सेसफुल लाइप बिता रहे हैं।
पांडुरंग उल्पे भगवान विट्ठल के अनन्य भक्त हैं, परिजनों का मानना है कि ईश्वर ने उन्हें वापस लौटा दिया है। अब इस परिवार और इलाके में खूब पूजा-पाठ शुरु हो गई है।
ये भी पढ़ें-
आखिर क्यों 35 साल बाद भी फेवरेट हैं ये फिल्म, दर्शकों को याद एक-एक डायलॉग
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News