टीचर ने नशे में लड़के से किया रोमांस, प्रेग्नेंट हुई तो पता चला वह उसका स्टूडेंट रह चुका था

Published : Jun 30, 2022, 06:50 PM ISTUpdated : Jun 30, 2022, 07:00 PM IST
टीचर ने नशे में लड़के से किया रोमांस, प्रेग्नेंट हुई तो पता चला वह उसका स्टूडेंट रह चुका था

सार

एक महिला टीचर ने अनजाने में अपने पूर्व छात्र से रोमांस किया। कुछ हफ्ते बाद उसे पता चला कि वह गर्भवती है। हालांकि, महिला टीचर ने जानबूझकर अबॉर्शन नहीं कराया। उसने इसकी वजह भी बताई है। 

नई दिल्ली। एक महिला टीचर नाइट आउटिंग के लिए गई थी। तभी उसे एक युवक पसंद आया। वह उसके साथ घर गई, रातभर वहां रही। दोनों ने रोमांस किया। अगले दिन पता चला कि युवक उसका स्टूडेंट रह चुका है। कुछ हफ्ते बाद पता चला कि टीचर गर्भवती है। 

महिला टीचर का नाम एमी कुप्स है। उसकी उम्र 33 साल है। वह अमरीका के नॉर्थ कैरोलिना में रहती है। एक रात वह आउटिंग पर गई थी। वहां उसे एक युवक मिला, जिसके साथ उसने पहले ड्रिंक किया। फिर दोनों ने साथ में रात गुजारी और रोमांस किया। कुछ हफ्ते बाद महिला को पता चला कि गर्भवती है। हालांकि, यह जानने के बाद कि यह  बच्चा उसके पूर्व छात्र का है, महिला ने गर्भपात नहीं कराया। 

सब कुछ नशे की हालत में हुआ, हमने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी 
एमी ने एक सोशल मीडिया वेबसाइट से बात करते हुए कहा, लड़का बेहद आकर्षक था। मैं नशे में भी थी। हम दोनों ने ड्रिंक की थी। मैं उसके साथ घर गई और वहां रात गुजारी। हम दोनों ने रोमांस किया। यह सब कुछ लगभग नशे की हालत में हुआ। हमने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी। अगले दिन उसने मेरा नाम लेते हुए कहा- आप मुझे पहचानती हैं क्या मिस कुप्स। उसने मुझे बताया कि मैंने उसे पढ़ाया हुआ है। उसने अपना ईयरबुक भी दिखाया। 

मैं अबॉर्शन नहीं करा सकती, मगर अब उस लड़के से रिलेशनशिप भी नहीं रखूंगी 
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली एमी ने कहा, मैं उसकी बात सुनकर चौंक गई। अगर मुझे पहले से पता होता, तो मैं उसके बिल्कुल नहीं जाती। मैंने 2016 में उसे पढ़ाया था। बाद में मुझे प्रेग्नेंट होने की जानकारी मिली। यह मेरे लिए किसी सदमे से कम नहीं था। मगर मैं अब अबॉर्शन नहीं करा सकती, क्योंकि मैं पक्की कैथोलिक महिला हूं। लेकिन मुझे अब आगे अपने पूर्व  छात्र से रिलेशनशिप नहीं चाहिए। मैं अकेले ही इस बच्चे को पालूंगी। बता दें कि एमी के पहले से दो बच्चे हैं, जिनमें एक लड़का 8 साल का है और एक लड़की दस साल की है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

ये मॉडल नहीं ड्राइवर है, 3 करोड़ की ट्रक में सड़क पर निकलती है तब देखिए इसका ग्लैमरस अंदाज 

इस मंदिर में भगवान को लड्डू-पेड़ा या मिसरी-किशमिश नहीं, लगता है जंकफूड का भोग

सैंकड़ों फुट ऊंचाई पर दंपती बना रहा था अश्लील वीडियो, दूर बैठा शख्स टेलिस्कोप से यह देख रहा था तभी 

PREV

Recommended Stories

भारत और अमेरिका में कितना फर्क है? ढाई महीने रही महिला ने क्या बताया
दूल्हे ने शादी में बेडरूम के लिए रखवाया ये 'आठवां वचन', शर्म से लाल हुई दुल्हन