पिंजरे में बंद शेर पर डॉग की तरह हाथ फेरने लगा शख्स, फिर हुआ ये अंजाम

Published : Dec 29, 2022, 05:40 PM IST
पिंजरे में बंद शेर पर डॉग की तरह हाथ फेरने लगा शख्स, फिर हुआ ये अंजाम

सार

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शेर परेशान करने वाले शख्स का हाथ पलभर में अपने मुंह में दबा लेता है और वह शख्स दर्द के मारे जोर से चिल्लाता है।

ट्रेंडिंग डेस्क. शेर पिंजरे में क्यों न बंद हो पर शेर शेर ही होता है। हालांकि, कुछ लोग कई बार गलतफहमी पाल लेते हैं और फिर उसका अंजाम भुगतते हैं। एक शख्स ने ऐसी ही गलती की जिसका अंजाम उसे भुगतना पड़ गया। इस शख्स ने पिंजरे में बंद शेर को डॉग की तरह हाथ फेरना शुरू कर दिया। फिर क्या था, शेर को गुस्सा आ गया और उसने उस शख्स के उसी हाथ को खा लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

लाेगों ने कहा- सही सबक मिला

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शेर परेशान करने वाले शख्स का हाथ पलभर में अपने मुंह में दबा लेता है और वह शख्स दर्द के मारे जोर से चिल्लाता है। इस वीडियो को @ViciousVideos नाम के पेज से शेयर किया गया। वीडियो किस चिड़ियाघर का है इसकी जानकारी पोस्ट में नहीं दी गई है। हालांकि, ये वीडियो उन लोगों के लिए सबक है जो अक्सर जंगली जानवरों के साथ छेड़छाड़ करते हैं। वीडियो देखकर एक यूरज ने कमेंट किया, 'ऐसे बेवकूफों के साथ ऐसा ही होना चाहिए, बहुत अच्छा हुआ'। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, वो शेर है, कुत्ता नहीं। उसे मजे के लिए छेड़ोगे तो ऐसा ही होगा'। देखें वीडियो...

 

यह भी पढ़ें :  जैगुआर से बच्चे जैसा प्यार, Viral Video देखकर लोगों ने कही ये बात

ऐसे ही रोचक आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें....

PREV

Recommended Stories

Dhurandhar की बात करते PM Modi तक पहुंच गई पाक मीडिया, वायरल वीडियो में देखें कैसे बिगड़े बोल
भारत की इस बात पर हैरान US फाउंडर, पोस्ट कर पूछा- भाई, कोई कारण तो बता दो!