
ट्रेंडिंग डेस्क. शेर पिंजरे में क्यों न बंद हो पर शेर शेर ही होता है। हालांकि, कुछ लोग कई बार गलतफहमी पाल लेते हैं और फिर उसका अंजाम भुगतते हैं। एक शख्स ने ऐसी ही गलती की जिसका अंजाम उसे भुगतना पड़ गया। इस शख्स ने पिंजरे में बंद शेर को डॉग की तरह हाथ फेरना शुरू कर दिया। फिर क्या था, शेर को गुस्सा आ गया और उसने उस शख्स के उसी हाथ को खा लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
लाेगों ने कहा- सही सबक मिला
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शेर परेशान करने वाले शख्स का हाथ पलभर में अपने मुंह में दबा लेता है और वह शख्स दर्द के मारे जोर से चिल्लाता है। इस वीडियो को @ViciousVideos नाम के पेज से शेयर किया गया। वीडियो किस चिड़ियाघर का है इसकी जानकारी पोस्ट में नहीं दी गई है। हालांकि, ये वीडियो उन लोगों के लिए सबक है जो अक्सर जंगली जानवरों के साथ छेड़छाड़ करते हैं। वीडियो देखकर एक यूरज ने कमेंट किया, 'ऐसे बेवकूफों के साथ ऐसा ही होना चाहिए, बहुत अच्छा हुआ'। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, वो शेर है, कुत्ता नहीं। उसे मजे के लिए छेड़ोगे तो ऐसा ही होगा'। देखें वीडियो...
यह भी पढ़ें : जैगुआर से बच्चे जैसा प्यार, Viral Video देखकर लोगों ने कही ये बात
ऐसे ही रोचक आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें....
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News