इस महिला की गोद में खेलते हैं शेर ! खाने-सोने का अंदाज करेगा हैरान,Watch Video

Published : Nov 11, 2024, 05:25 PM ISTUpdated : Nov 11, 2024, 07:18 PM IST
LION

सार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शेर के बच्चों और एक महिला के बीच अनोखा मां-बच्चे का रिश्ता दिखाया गया है। यह वीडियो दर्शाता है कि कैसे इंसान और जंगली जानवरों के बीच गहरा प्यार भरा रिश्ता बन सकता है।

वायरल न्यूज, lioncubs human animal relationship wildlife । जंगल का राजा शेर की आहट होते ही बड़े-बड़े जानवर पीछे हट जाते हैं। मनुष्य के साथ शेरों का कोई कनेक्शन नहीं है। दोनों एक दूसरे के एरिया में दखलअंदाजी नहीं देते हैं। हालांकि अब शेरों का तादाद लगातार घटती जा रही हैं। शहरीकरण ने जंगलों को लील लिया है, इससे जानवरों को शिकार और रहवास की समस्या का सामना करने पड़ रहा है। कई बार तो भूख-प्यास से भी ये जीव दम तोड़ देते हैं। हालांकि अब सरकार और कई संगठन वाइल्ड लाइफ को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में कई मौके ऐसे आते हैं, जब शेरनी या दूसरे जंगली जानवरों से बिछड़े बच्चों को इंसानों की मदद से पाला जाता है। हालांकि ऐसे बच्चों को भी गाय- भेंस या दूसरे पालतू जानवरों का दूध बॉटल से दिया जाता है। लेकिन उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखी जाती है। कभी-कभी बच्चों को पालते-पालते इंसानों और जानवरों के बीच क्लोज बॉंडिंग हो जाती है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में शेरों के बच्चों और महिला के बीच एकदम मां- और बच्चों का रिश्ता दिखाई दे रहा है।
 
शिकारी के पंजों से छीनकर लाए शेर के चारों बच्चे

freyaaspinall इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में इस यूजर ने लंबा कैप्शन देते हुए जानकारी शेयर की है, जिसमें उन्होंने जानकारी दी है। कुछ महीने पहले, हमने 4 शेरों के बच्चों को बचाया था, जो लगभग मरने की कगार पर पहुंच गए थे। वे किसी ऐसे शख्स की कैद में थे, जो जानवरों की हड्डियां या दूसरे अंग बेचते हैं। इनकी मां के बारे में तो हें पता नहीं था, लेकिन इन चा बच्चों को हम अपने पास लेकर आ गए थे। अब ये हमारे बच्चों की तरह घर में रहते हैं, खाना खाते हैं, हमारे साथ ही सोते हैं। ये मुझे ही अपनी मां मानते हैं।



 

 

शेरों के बच्चों के प्रति जताया प्यार

पोस्ट पर नेटीजन्स ने कॉमेन्ट करते हुए इस यूजर को दयालु महिला बताया है। वहीं कई लोगों ने शेरों के बच्चों के प्रति अपने इमोशन जताए हैं।

ये भी पढ़ें- 

सुहागरात पर खुला ऐसा राज, दंग रह गया पति, फिर बेशर्म पत्नी ने किया ये काम

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

यूरोप में भी दी जाती हैं गंदी गलियां, इंडियन व्लॉगर ने शेयर किया वीडियो
'रौब के लिए दिए हैं 20 लाख' रॉन्ग साइड ड्राइविंग की तारीफ करता थार मालिक-वीडियो वायरल