इस शख्स के साथ जो हुआ वाे देखकर लोगों ने कहा- बिजली भी दोबारा उसी जगह नहीं गिरती पर यहां तो हद ही हो गई

Published : Jan 12, 2023, 07:43 PM ISTUpdated : Jan 12, 2023, 07:55 PM IST
इस शख्स के साथ जो हुआ वाे देखकर लोगों ने कहा- बिजली भी दोबारा उसी जगह नहीं गिरती पर यहां तो हद ही हो गई

सार

ये वीडियो एक बाइक रिपेयरिंग सेंटर का बताया जा रहा है, जिसमें दो लोग नजर आते हैं। यहां कैमरे में कुछ ऐसा कैद होता है, जिसे देखकर कुछ लोग हैरान हैं तो कुछ मजे ले रहे हैं।

ट्रेंडिंग डेस्क. कहते हैं कि जब दिन खराब होता है तो ऊंठ पर बैठे इंसान को भी कुत्ता काट लेता है। इस वायरल वीडियो में न तो ऊंठ है और न ही कुत्ता, पर इसे देखकर आप ये जरूर कहेंगे कि इस आदमी का दिन ही खराब है। दरअसल, सोशल मीडिया पर HumansNoContext नाम के पेज ने ये वीडियो शेयर किया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक बाइक रिपेयरिंग सेंटर का बताया जा रहा है, जिसमें दो लोग नजर आते हैं। यहां कैमरे में कुछ ऐसा कैद होता है, जिसे देखकर कुछ लोग हैरान हैं तो कुछ मजे ले रहे हैं।

कैमरे में कैद हुई ये चीज

दरअसल, रिपेयरिंग सेंटर में एक शख्स लोहे का फ्रेम उठाकर दुकान के शटर के बीच लगा देता है। लेकिन तभी लोहे का वो फ्रेम कुछ ही दूर बैठे दूसरे शख्स के पैर पर गिर जाता है। जोर के आवाज के साथ फ्रेम नीचे गिरता है और पैर पर लगने से वो आदमी चीख पड़ता है। इसी बीच दुकान में तीसरा व्यक्ति उसे देखने आता है। लेकिन लोहे का फ्रेम इस बार उसके सिर पर आकर गिर जाता है। वीडियो देखकर लोगों को इस व्यक्ति पर दया आ रही है। कुछ लोगों ने कहा कि बिजली भी दूसरी बार उसी जगह पर नहीं गिरती, ये तो हद ही हो गई। देखें वीडियो...

 

यह भी पढ़ें : खुले आम बच्चा पैदा करने के लिए अपने 'अंडे' बेच रही ये मॉडल, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें..

PREV

Recommended Stories

Indigo Flight Cancellation: गोवा में गुजरातियों का गजब कांड? वीडियो देख नाचने का करेगा मन!
Watch Video: ससुराल के लिए निकली दुल्हन का एक अंदाज देख दूल्हा बोला- भगवान बचाए