बहन की तलाश के लिए सोशल मीडिया पर डाली भावुक कर देने वाली पोस्ट.. मिली जरूर, मगर इस डेटिंग ऐप से

एक शख्स ने बहन की तलाश के लिए सोशल मीडिया पर भावुक कर देने वाली पोस्ट लिखी। उसे बहन मिली, मगर एक नहीं दो और वो भी टिंडर डेटिंग ऐप से। इस बार रक्षाबंधन पर्व का वे तीनों बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 9, 2022 6:58 AM IST / Updated: Aug 09 2022, 12:39 PM IST

मुंबई। रक्षा बंधन पावन पर्व में बस कुछ ही दिन बचे हैं। इस त्योहार को मनाने के लिए एक शख्स सोशल मीडिया पर बहनों की तलाश कर रहा है। उसकी यह पोस्ट वायरल हो रही है। यह शख्स मुंबई का रहने वाला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक पोस्ट लिखकर उसने बहनों की तलाश के बारे में लिखा है। उसने बताया कि सोशल मीडिया के एक अन्य प्लेटफॉर्म जो डेटिंग ऐप भी है, टिंडर की मदद भी ली है। 

हालांकि, शख्स ने बताया कि अब उसके पास दो बहनें हैं। रेडिट पर लिखी इस भावुक कर देने वाली पोस्ट में शख्स ने कहा, मैं जीवन में रक्षा बंधन पर्व पर हमेशा फोमो (FOMO) महसूस किया यानी कुछ खो जाने या ऐसा लगता, जिसे बहुत मिस कर रहा हूं, जैसे कि बहन। मेरी कोई बहन नहीं है। कोई राखी बांधने वाला नहीं और न ही मैं किसी को उसके रिटर्न में गिफ्ट दे पाता हूं। मैं पिछले दो साल से अपने सोशल मीडिया अकाउंट के बायो में लिख रहा हूं, रक्षा बंधन के दौरान हैंगआउट करने के लिए एक बहन की तलाश। 

हालांकि, शख्स ने अब डेटिंग ऐप टिंडर को थैंक्यू बोला है, क्योंकि इस ऐप के जरिए इस बार उसे दो बहनें मिल गई। शख्स का कहना है कि इस बार वे तीनों मिलकर राखाी पर्व मनाएंगे। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई और इस खास दिन का इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रहा हूं। रेडिट पर इस पोस्ट को अब तक पांच सौ से अधिक अपवोट मिले हैं, जबकि करीब सवा सौ यूजर्स ने इस पर कमेंट किए हैं। 

मुंबई में फ्लैट खोजने के लिए भी डेटिंग ऐप की मदद 
इससे पहले, बीते जून में केरल के एक व्यक्ति की पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें उसने मुंबई में एक अपार्टमेंट की तलाश के लिए लिखा था। इसके लिए उसने डेटिंग ऐप बम्बल का इस्तेमाल किया था। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर यूजर ने उस शख्स के बम्बल प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट शेयर किया था, जिसमें उसने अपने बॉयो में  लिखा था, सैपियोसेक्सुअल नहीं बल्कि, मुंबई में फ्लैट की तलाश में। इस प्रोफाइल के स्क्रीनशॉट के साथ ट्विटर पर शख्स ने लिखा, यदि यह बम्बल यूजर अपने प्रोफाइल से दायीं ओर जाकर वेस्टर्न लाइन पर अपार्टमेंट सर्च करे तो उसे कामयाबी मिल सकती है। ट्विटर यूजर की पोस्ट की बहुत से लोगों ने तारीफ की और उसे इस अनोखे अंदाज में फ्लैट खोजने की मदद करने की पेशकश के लिए जीनियस यानी बुद्धिमान बताया। 

हटके में खबरें और भी हैं..

बेटे-बहू के साथ मां भी गई हनीमून पर.. लौटने पर पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा 

मछली भी होती है बाघ की रिश्तेदार! जानिए क्या नाम है इसका और कहां मिली 

500 कारीगर-4 शिफ्ट में काम...हर घर तिरंगा अभियान के लिए अब्दुल गफ्फार की दुकान पर रोज बन रहा डेढ़ लाख झंडा 

Read more Articles on
Share this article
click me!