
वायरल न्यूज, man starts dancing in front police during truck inspection । भारत में पुलिस की छवि बहुत अच्छी नहीं है। ज्यादातर लोग मानते हैं कि पुलिस के साथ दोस्ती और दुश्मनी दोनों ही नहीं हो तो बेहतर । यदि कभी सड़क पर पुलिसवाले रोक लें, तो राहगीरों की धड़कनें तेज हो जाती है। दरअसल भले ही आपके पास पूरे कागजात हो, कुछ भ्रष्ट कर्मचारी अपनी जेब गर्म करने के लिए आपकी गाड़ी में कुछ ना कुछ कमी निकालकर चालान वसूल ही लेते हैं। ऐसे हालातों में यदि पुलिस को देखकर अचानक डांस करना शुरु कर दे, तो ये हालात चौंकाने वाले होते हैं।
@Im_Ritikaa एक्स अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस ने जांच के लिए एक ट्रक को रोककर रखा है। एक पुलिसकर्मी ट्रक का निरीक्षण कर रहा है, इस दौरान एक युवक डांस करना शुरु कर देता है। वो इस पुलिसवाले के पीछे अजीब एक्सप्रेशन बनाते हुए डांस कर रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात तब होती है, जब वो इसी तरह का डांस करते हुए पुलिसवाले के सामने आ जाता है। वो इसके चारों तरफ बारात डांस परफॉर्म करता है, इस दौरान पुलिसकर्मी चुपचाप रहता है। वो इस पर किसी तरह का रिएक्ट नहीं करता है।
नेटीजन्स ने युवक की साहसस की तारीफ करते हुए कॉमेन्ट किए हैं। एक शख्स ने लिखा- टायर में मानकों के अनुसार हवा कम है । दूसरे ने लिखा- भाई बचके, ये नाचने के जुर्म में अंदर कर देगा। एक अन्य ने कहा- ये नसीब वाला हैं इसीलिए छोड़ दिया...बाकी पुलिस वाले किसी को नहीं छोड़ते हैं..कागजात पूरे कंप्लीट होने के बावजूद भी । चौंथे ने कॉमेन्ट किया,ये भी देख ले किस्तें बराबर पट रही है की नहीं क्योंकि गाड़ी सीज़ होने से पहले Pre & Post Intimation के लिये गाड़ी की डिटेल्स इन्हीं के पास जायेगी ।
ये भी पढ़ें-
अयोध्या में साधुओं की चप्पल से पिटाई, चौंका देगी ये वजह, वीडियो वायरल
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News