इस पुलिसवाले ने रोड पर ऐसा क्या किया, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देख लोगों ने कहा- ये असली हीरो

Published : Dec 16, 2021, 05:21 PM ISTUpdated : Dec 16, 2021, 05:22 PM IST
इस पुलिसवाले ने रोड पर ऐसा क्या किया, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देख लोगों ने कहा- ये असली हीरो

सार

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मुंबई पुलिस के एक अधिकारी को एक विकलांग व्यक्ति को सड़क पार करने में मदद करते देखा गया।

मुंबई. पुलिस अक्सर अपने काम की वजह से सुर्खियों में रही है। कभी तारीफ की गई तो कभी आलोचना। लेकिन सोशल मीडिया पर मुंबई के एक ट्रेफिक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर एक बात तो कही जा सकती है कि आप बिना तारीफ किए नहीं रुकेंगे। वीडियो है ही कुछ ऐसा। 16 सेकंड के वीडियो में दिख रहा है कि एक दिव्यांग व्यक्ति को पुलिसवाला हाथ पकड़कर रोड क्रॉस करा रहा है।

पहले यहां पर पूरा वीडियो देखें

इंटरनेट पर लोगों ने कहा- ये है असली हीरो
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मुंबई पुलिस के एक अधिकारी को एक विकलांग व्यक्ति को सड़क पार करने में मदद करते देखा गया। इसके बाद पुलिसकर्मी ने इंटरनेट पर खूब तारीफ बटोरी। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रोड पर पुलिसकर्मी ने दिव्यांग व्यक्ति को देखा। वह व्यस्त सड़क को पार करने की कोशिश कर रहा था। तब पुलिसवाले ने उस व्यक्ति का हाथ पकड़ा और सावधानी से सड़क पार करने में उसकी मदद की। एक व्यक्ति जो वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था, उसे बैकग्राउंड में मुंबई पुलिस सलाम कह रहा है। जो वीडियो में भी सुनाई देता है। 

मुंबई पुलिस ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, एचसी राजेंद्र सोनवणे को सीएसएमटी रोड पर देखा गया। इन्होंने जो किया वह हम सबसे अच्छा है। जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ। सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में मुंबई पुलिस के इस काम की तारीफ की। लिखा- जबरदस्त। मुंबई पुलिस पर गर्व है। एक यूजर ने लिखा इतना सम्मान। ये ही देश के असली होरी हैं। इन्हें लाखों बार सलाम। एक यूजर ने लिखा, देश में ऐसे ही पुलिसवालों की जरूरत है जो अपनी धौंस दिखाने की बजाय जनता की सेवा करते हैं। अगर ऐसे पुलिसवाले हो तो जनता का उनपर भरोसा बढ़ेगा। 

ये भी पढ़ें -
Miss Universe 2021: भारत की Harnaaz Sandhu बनी मिस यूनिवर्स, 21 साल बाद देश आया ताज

Miss Universe 2021: हरनाज संधू के पास हैं ये डिग्रियां, जानें कैसे चुनी जाती हैं मिस यूनिवर्स

मेहंदी सेरेमनी में Ankita Lokhande को गोद में उठाकर नाचे विक्की, टूटे पैर में भी एक्ट्रेस ने किया जमकर डांस

हाथों में मेहंदी लगा Katrina Kaif ने लगाए ठुमके, Vicky Kaushal भी दुल्हनिया संग दिखे मस्ती के मूड में

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

मासूम जान का भी ख्याल ना आया! स्पोर्ट्स कार पर बच्चे के साथ स्टंट-WATCH VIDEO
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय ड्राइवर ने सिर्फ 10 घंटे में की गजब की कमाई, खुद बताया-WATCH