
कोरोना की दूसरी लहर काफी खतरनारक साबित होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में 3.57 लाख नए केस सामने आए थे। इसी बीच में देश में वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। कई राज्यों में 1 मई से 18-45 साल के लोगों का कोविड वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है। ऐसे में अगर आप भी घर के नजदीक वैक्सीनेशन सेंटर के बारे में पता लगा रहे हैं तो उसके लिए आपको 7 स्टेप फॉलो करना होगा।
MyGovIndia ने दी जानकारी
MyGovIndia द्वारा सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी गई है। सरकार ने लिखा है कि 'व्हाट्सअप पर MyGov Corona Helpdesk अब लोगों को नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर के बारे में बताएगा। हेल्पडेस्क हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं को सपोर्ट करता है। हालांकि, इसकी डिफॉल्ट लेंग्वेज अंग्रेजी होगी।'
वैक्सीनेशन सेंटर का पता लगाने के लिए फॉलो करें 7 स्टेप्स
1. वैक्सीनेशन का पता लगाने के लिए सबसे पहले आपको फोन में 9013151515 नंबर सेव करना होगा। इसे किसी भी नाम से सेव किया जा सकता है।
2. नंबर सेव करने के बाद अपने व्हाट्सअप अकाउंट को ओपन करें। इसे वेब वर्जन में भी ओपन किया जा सकता है।
3. अब सेव किए गए नंबर 9013151515 के चैट बॉक्स पर जाएं। यहां, Hi, Hello या Namaste जैसे मैसेज लिखकर सेंड करें।
4. इसके बाद चैटबॉट आपको 9 ऑप्शन्स का रिप्लाई करेगा। वैक्सीनेशनल की जानकारी के लिए 1 लिखकर सेंड करें।
5. अब चैटबॉट आपको 2 ऑप्शन देगा। आपको सेंटर की जानकारी के लिए 1 लिखकर सेंड करना होगा।
6. वैक्सीनेस सेंटर का पता लगाने के लिए अब अपने एरिया या शहर का पिन कोड डालें। आपको वैक्सीनेशन सेंटर की जानकारी मिल जाएगी।
7. अगर आपका रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है तब चैटबॉट CoWIN पोर्टल का लिंक भी देगा। जहां से आप रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News