
न्यूयॉर्क. नेब्रास्का (Nebraska) में एक पिता को अपनी ही 20 साल की बेटी से शादी करने और संबंध बनाने के आरोप में जेल की सजा सुनाई गई। नेब्रास्का में रहने वाले ट्रैविस फील्डग्रोव (Travis Fieldgrove) पर आरोप लगा है कि उन्होंने अपनी बेटी सामंथा केर्शनर (Samantha Kershner) को बचपन में छोड़ दिया था। लेकिन जब वह बड़ी हुई। तब 17 साल बाद उसकी जिंदगी में वापस आ गया। उससे प्यार करने और संबंध बनाने का आरोप लगा। हालांकि इसमें बेटी की भी रजामंदी थी। इनके संबंध पर ट्रैविस फील्डग्रोव की एक्स ने सवाल उठाए और मामला कोर्ट तक पहुंचा।
2000 में बेटी को छोड़ दिया था
डेली स्टार की रिपोर्ट (Daily Star Reported) के मुताबिक, केर्शनर 20 साल की थीं, जब पिता और बेटी के बीच रिश्ते की शुरुआत हुई। 2000 में जब केर्शनर का जन्म हुआ, तो उनके पिता एक नए साथी के साथ एक नया जीवन शुरू करने के लिए चले गए। लेकिन जब केर्शनर 17 साल की हुई तो वह आपस आ गए। तीन साल बाद उन्होंने एक दूसरे के साथ यौन संबंध (Sexual Relationship) बनाना शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक, सामंथा में अपने पिता के साथ संबंध बनाने का बीज उसकी सौतेली बहन के साथ ईष्या रखने की वजह से पनपी है। पहले तो इस जोड़ी ने इनकार किया कि उन्होंने संबंध बनाया। लेकिन जब दोनों का डीएनए टेस्ट हुआ तो पता चला कि वे दोनों बाप- बेटी हैं।
फेसबुक पर भी संबंधों का जिक्र किया था
द मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, केर्शनर ने अपनी कजिन से शर्त लगाया था कि वह अपने पिता से संबंध बनाएगी। कोर्ट में इसके सबूत (Court Documents) भी पेश किए गए। आखिर में जब सारे सबूत ट्रैविस के खिलाफ पाए गए तो कोर्ट ने जेल की सजा सुनाई गई। ट्रैविस को 2 साल और सामंथा को 22 दिन जेल की सजा सुनाई गई। पिता और बेटी के संबंधों को लेकर ट्रैविस की एक्स ने सवाल उठाए और कोर्ट तक ले गई। शुरुआत में पुलिस ने पड़ताल की तो पिता और बेटी का फेसबुक चेक किया। वहां दोनों ने अपने संबंधों को लेकर कई पोस्ट किए थे।
रिहाई के बाद भी संपर्क न करने का आदेश
कोर्ट ने सजा सुनाने के दौरान कहा कि रिहाई के बाद भी दोनों एक दूसरे से संपर्क नहीं कर सकते हैं। हालांकि सजा से पहले ट्रैविस ने नवंबर में एक पोस्ट लिखा था, गुडमॉर्निंग। जीवन बहुत छोटा है। मैं अपना जीवन बर्बाद करते-करते थक गया हूं। पिता और बेटी के इस रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी आलोचना की। लोगों ने यही सवाल किया कि आखिर एक पिता अपनी बेटी के साथ ऐसा कैसे कर सकता है।
ये भी पढ़ें
इस लड़की ने पिता की लाश के साथ सेक्सी पोज देकर खिंचवाई फोटो, लोग देने लगे गालियां, तब बताई असली वजह
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News