
वायरल डेस्क. चाय को लेकर लोग हर दिन कोई न कोई एक्सपेरिमेंट करते ही रहती हैं। चाय ने तंदूर से लेकर ओल्ड मंक रम तक का सफर तय कर लिया है पर अब एक ऐसी चाय सामने आई है जो आपका दिमाग हिलाकर रख देगी। इस चाय का नाम है रसगुल्ला चाय (Rasgulla Chai)। जी हां, इस चाय में इसके नाम के अनुरूप रसगुल्ला डाला जाता है।
यहां मिलती है ये रसगुल्ला चाय
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जहां एक टी-शॉप में चायवाला रसगुल्ले वाली चाय बनाता नजर आता है। वह बाकायदा कुल्लहड़ में छैने का रसगुल्ला डालकर उसपर गर्मा-गरम चाय डालकर पेश करता है। इस वीडियो को गब्बर सिंह नाम के पेज से शेयर किया है, जिसमें तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं।
लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा, वाह एक्सपेरिमेंट करने वाले कुछ भी कर सकते हैं। अगर वड़ा पाव के साथ मैगी परोसी जा सकती है तो फिर रसगुल्ले वाली चाय क्यो नहीं? एक और यूजर ने लिखा, हम चाय से ऐसा खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके खिलाफ धरना दिया जाएगा। एक और यूजर ने लिखा, ‘चाय डालते ही रसगुल्लाा गुलाब जामुन हो गया।’ देखें वीडियो…
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News