अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को लेकर पाकिस्तान के क्यों उड़े होश-WATCH VIDEO

Published : Jul 13, 2024, 02:36 PM ISTUpdated : Jul 15, 2024, 02:03 PM IST
Pakistan YouTube

सार

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी देश ही नहीं बल्कि दूसरे मुल्कों में भी चर्चा हो रही है।

Pakistan On Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी देश ही नहीं बल्कि दूसरे मुल्कों में भी चर्चा हो रही है। इस शादी को बेहद खास बनाने के लिए मुकेश अंबानी ने पानी की तरह पैसे बहाए है। उन्होंने 12 जुलाई को हुए शादी में देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर से नामी गिरामी लोगों को न्योता भेजा था। इस शादी में फीफा के प्रेसिडेंट से लेकर WWE सुपरस्टार जॉन सीना ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। इस वक्त जब सारी दुनिया इस शादी को लेकर चर्चा कर रही है तो हमारे देश का पड़ोसी मुल्क इससे कैसे अछूता रह जाता है। शादी पर लोगों के रिएक्शन लेने के लिए पाकिस्तानी यूट्यूबर शोएब चौधरी ने आवाम से बातचीत की।

पाकिस्तानी यूट्यूबर शोएब चौधरी ने जब आवाम को बताया कि मुकेश अंबानी ने मेहमानों के लिए दूसरी जगह पर बुलाने के लिए 100 प्लेन बुक किए थे। ऐसा सुनकर ही पाकिस्तानी आवाम का दिमाग उड़ गया। उन्होंने कहा कि हमें यहां के मीडिया में दिखाया जाता है कि भारत में बहुत गरीबी है। हालांकि, ऐसा कुछ भी नहीं है। वहां के लोग काफी अमीर है। आप देख सकते हैं कि कैसे मुकेश अंबानी ने 83 करोड़ रुपए देकर सिर्फ जस्टिन बीबर को बुलाया था। इसके अलावा उनकी घर की शादी में बॉलीवुड का पूरा मजमा लगा। उन्होंने अरबों रुपए खर्च किए।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की धूम

बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को बहुत ही धूम-धाम से मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में ही संपन्न हुआ। इस शादी में शामिल होने के लिए नेता-अभिनेता की भीड़ जुट गई। इसके अलावा विदेशी सेलिब्रिटियों ने भी शादी में शामिल होकर चार चांद लगा दिया। राधिका और अनंत अंबानी की शादी का जश्न मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ। उनका जश्न 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद और 14 जुलाई को मंगल उत्सव (शादी का रिसेप्शन) के साथ जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें: शाहरुख खान के तरीके को देखकर लोग हुए कायल, अमिताभ बच्चन संग जय बच्चन के छुए पैर, देखें वायरल वीडियो

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल