
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें एक युवक ने बताया कि कैसे एक महिला ने अपनी 5 घंटे की फ्लाइट में उसे परेशान किया क्योंकि उसने अपने विंडो सीट बदलने से मना कर दिया। रेडिट पर शेयर की गई इस पोस्ट में युवक ने आपबीती बताई।
युवक ने बताया कि उसने महीनों पहले विंडो सीट बुक कराई थी। उसे फ्लाइट में खिड़की से बाहर देखना और दीवार पर सिर टिकाना पसंद है। उसी फ्लाइट में एक महिला अपने किशोर बेटे के साथ सफ़र कर रही थी। उसने युवक से अपने बेटे के लिए विंडो सीट बदलने को कहा। युवक ने मना कर दिया। महिला ने कहा कि यह तो बस एक सीट है, इतना मुश्किल क्या है? युवक ने फिर भी मना कर दिया। इसके बाद महिला ने पूरी यात्रा में उसे परेशान किया।
महिला उसके बगल वाली सीट पर बैठी थी। उसने आर्मरेस्ट पर कब्ज़ा कर लिया और जानबूझकर फ़ोन की ब्राइटनेस फुल करके किसी को मैसेज करने लगी। युवक ने पोस्ट में पूछा कि ऐसे में उसे क्या करना चाहिए था?
कई लोगों ने महिला की आलोचना की और कहा कि अगर विंडो सीट चाहिए तो पहले से बुक करानी चाहिए थी। कुछ ने कहा कि अगर बच्चे के लिए सीट इतनी ज़रूरी थी तो 8 डॉलर देकर विंडो सीट बुक करा लेते। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि एक बच्चे के लिए सीट देना कोई बड़ी बात नहीं है और हर किसी के पास पैसे नहीं होते।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News