
Traffic Fine Drama: भारत में लड़कियों को हर जगह मददगार मिल जाते हैं। वो कहीं भी मुसीबत में हों तो कोई ना कोई शख्स उनको हेल्प करने पहुंच ही जाता है। हालांकि लड़कियां अब खुद सक्षम हैं, वे मदद के ऑफर को रिफ्यूज भी कर देती हैं। लेकिन वो जब तक ठीक-ठाक पोजीशन में नहीं होती, उनके इर्द-गिर्द मजमा लगा रहता है। यहां हम एक ऐसी घटना के के बारे में बता और वीडियो दिखा रहे हैं, जहां मोहर्तमा किसी मुसीबत में फंसी हैं, लेकिन वो लड़कों की मदद से साफ इंकार करती दिख रही हैं।
रैडिट अकाउंट r/indianmemer पर शेयर किए गए वीडियो में एक ट्रैफिक पुलिस का हवलदार एक खूबसूरत लड़की जो मोपेड पर सवार है, उसे रोका हुआ है। वहीं ये लड़की लगातार रोए जा रही है। हवलदार उससे लगातार जिरह कर रहा है, लेकिन लड़की को जवाब दिए बिना बस रोती जा रही है। इस बीच एक लड़के की एंट्री होती है, वो पुलिसकर्मी से लड़की को जाने देने के लिए कहता है। वो कहता है यार इतना भी क्या हो गया..आखिर क्या बात हो गई ...क्यों लड़की को रोक हुए हो। वो लड़की से कहता है, मेडम किसी को कॉल करना है क्या..या किसी के कॉल करवा दूं...फिर लड़की उसकी तरफ देखती है। वो सिर हिलाकर मना कर देती है। वैसे लड़की अपने हाथ में मोबाइल भी पकड़ी रहती है, वो इस लड़के को अपना मोबाइल दिखाती है। इसके बाद भी लड़का खड़ा रहता है। वो पुलिस वाले से कहता है जो जायज हो वो चालान कर दो। इस दौरान लड़की रोती रहती है। इस बीच पुलिसवाला लड़के से कहता है, आप अपना देखो...चलो जाओ यहां से। इसका बाद जब लड़का यहां से नहीं जाता तो पुलिसवाला अब उसकी तरफ आकर उसी से पूरे कागजात की डिमांड करने लगता है।
इस पोस्ट को कर भला तो हो बुरा के टाइटल के साथ पोस्ट किया गया है। पोस्ट भले ही नई है, लेकिन बेहद दिलचस्प है.. इसलिए इस पर कुछ धीरे-धीरे व्यूज बढ़ रहे हैं। वहीं यूजर्स ने कहा कि देखो, ये कलयुग है...लड़की ने बाव दिया नहीं, उलटा लेने के देने पड़ गए। अब ये पुलिस वाला कोई ना कोई कमी निकालकर इस युवक से जमकर वसूली कर लेगा। इसको कहते हैं, कर भला तो हो बुरा।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News