आखिर क्या है इस केक की खासियत, जो दुनियाभर में लोग पड़े थे पीछे, इसके बिकने की कीमत सुन चौंक जाएंगे

Published : Aug 12, 2021, 04:36 PM ISTUpdated : Aug 12, 2021, 04:37 PM IST
आखिर क्या है इस केक की खासियत, जो दुनियाभर में लोग पड़े थे पीछे, इसके बिकने की कीमत सुन चौंक जाएंगे

सार

इस केक को खरीदने के लिए दुनियाभर से बोली लगी। आखिरकार बुधवार को केक का टुकड़ा गेरी लेटन ने खरीद लिया।  

लंदन. एक केक के टुकड़े की कीमत करीब 2 लाख रुपए। मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर ये कैसा केस। दरअसल, केक का ये टुकड़ा राजकुमारी डायना और प्रिंस चाल्स की शादी का था। उनकी शादी के 40 साल बाद इस केक की नीलामी हुई। केक का टुकड़ा 1.9 लाख रुपए में बिका। 

केक की क्या बना था
केक आइसिंग और मार्जिपन बेस के बड़े टुकड़े में सोने, लाल, नीले और चांदी में शाही कोट के हथियारों की डिजाइन है। यह शाही कर्मचारी मोया स्मिथ को दिया गया था, जिन्होंने इसे क्लिंग फिल्म के साथ 29 जुलाई 1981 से प्रीजर्व किया था।

दुनियाभर से लगी बोली
इस केक को खरीदने के लिए दुनियाभर से बोली लगी। आखिरकार बुधवार को केक का टुकड़ा गेरी लेटन ने खरीद लिया।

गेरी लेटन ने खुद को एक राजशाही घराने से बताया। उन्होंने कहा कि वे इस केक को अपने कलेक्शन में शामिल करेंगे। इससे उन्हें चैरिटी में भी फायदा मिलेगा। गेरी लेटन ने कहा कि मैं इसे अपने प्रॉपर्टी में जोडना चाहूंगा। ये मेरी मौत के बाद दान में जाएगा। मैंने यह भी सोचा था कि मैं इसे एक रैफल प्राइज के रूप में रख सकता हूं। 

'केक खरीदारों ने चौंका दिया'
डोमिनिक विंटर ऑक्शनर्स के क्रिस एल्बरी ​​ने कहा कि केक के लिए बोली लगाने वालों ने उन्हें चौंका दिया। बोली लगाने वालों में ज्यादातर यूके, यूएस और मध्य पूर्व से थे। 

प्रिंस चार्ल्स की 29 जुलाई 1981 में हुई थी शादी
प्रिंस चार्ल्स ने 29 जुलाई 1981 को सेंट पॉल कैथेड्रल में लेडी डायना स्पेंसर से शादी की थी। उनकी शादी में कई कंपनियों ने 20 से अधिक शादी के केक भेजे थे। चार्ल्स और डायना 11 साल बाद 1992 में अलग हो गए और 1996 में तलाक हो गया। डायना की 1997 में पेरिस कार दुर्घटना में मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें

जन्म के वक्त डॉक्टर ने ऐसी कौन सी गलती की, जिसकी वजह से बच्चे का ब्रेन हो गया डैमेज

पार्टनर को डेट पर बुलाया, फिर हत्या कर बॉडी पार्ट्स खा गया, इंसानों का खा जाने वाले टीचर की खौफनाक कहानी

सेब के बराबर वजन का बच्चा, जिसे देख डॉक्टर भी हुए थे हैरान, अब उसी की क्यों कर रहे जमकर तारीफ

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

ऐसी वफादारी देखी हैं कहीं? मालिक के शव के पीछे 4 किमी. दौड़ा कुत्ता-वजह जान गैरों के भी छलके आंसू
नाक से गटक ली बीयर! इस बंदे ने जो किया वो आप जिंदगी में भूलकर भी ना करना-WATCH