
ट्रेंडिंग डेस्क. जन्नत कहा जाने वाला कश्मीर ठंड के मौसम में और भी खूबसूरत हो जाता है। रेल मंत्रालय द्वारा गुरुवार को बर्फ से ढकी घाटी के बीच चलती ट्रेन का मनमोहक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में ट्रेन जम्मू-कश्मीर के हामरे स्टेशन से गुजरती दिख रही है। जिसे देख यूजर्स कह रहे हैं कि ये जन्नत के अंदर एक और जन्नत है।
कुछ ही घंटों में 88 हजार से ज्यादा व्यूज
गुरुवार सुबह रेल मंत्रालय के ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो को 88 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो देखकर यूजर्स इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वाह..जन्नत के अंदर एक और जन्नत।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'भारतीय ट्रेन रूसी ट्रेन जैसे क्यों नजर आ रही है? कृपया इसका रंग बदलें।' वहीं कुछ यूजर्स ने वीडियो की तारीफ करने की बजाए अपने समस्याएं गिनाना शुरू कर दिया। बता दें कि इससे पहले रेल रज्यमंत्री दर्शना अरदोश ने बर्फ से ढके श्रीनगर रेलवे स्टेशन की मनमोहक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। देखें वीडियो...
यह भी पढ़ें : फ्लाइट में महिला यात्री को दिखाया प्राइवेट पार्ट और फिर उसपर कर दिया पेशाब, न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट का मामला
ऐसे ही रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News